महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे (Photo Credits-ANI Twitter)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई स्थित ‘चैत्यभूमि' में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी 131वीं जयंती (Babasaheb Ambedkar Jayanti 2022) पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवाजी पार्क स्थित चैत्यभूमि, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का समाधि स्थल है। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। 

उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘ भगवान महावीर ने मानव कल्याण के संदेश का प्रचार किया, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है।'' (एजेंसी) 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com