प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी, पढ़ें ट्वीट

PM Narendra Modi
पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर (Babasaheb Ambedkar Jayanti 2022) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में आंबेडकर का योगदान अमिट है। 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत की प्रगति में उन्होंने अमिट योगदान दिया है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।''

पीएम मोदी का ट्वीट-

इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया। आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com