- Hindi News »
- India »
- Baba Amte Devoted His Whole Life To Leprosy Patients Was Also A Participant In The Freedom Movement
बाबा आमटे: अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों के लिए समर्पित करनेवाले, स्वतंत्रता आंदोलन में भी थे सहभागी
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: दुनिया में कुछ लोग ऐसा काम कर जातें है, जो लोगों को दिलो में हमेशा जिंदा रहते है।अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करनेवाले बाबा आमटे (Baba Amte Birth Anniversary) जिनकी आज 107 वीं जयंती है। इन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि, बाबा आमटे ने जब एक कुष्ठरोगी को देखा, तब से उनका जीवन पूरी तरह बदल गया था। उन्होंने 35 साल की उम्र में ही अपनी वकालत को छोड़कर समाजसेवा शुरू कर दी थी। बाबा की जयंती पर आइये जानते है उनके जीवन से जुडी कुछ बातें..
बाबा आमटे का जन्म
समाजसेवी बाबा आमटे का जन्म महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगनघाट में 26 दिसंबर, 1914 को एक धनी परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम मुरलीधर देवीदास आमटे था। उनके माता पिता उन्हें ‘बाबा’ कहकर बुलाते थे। आगे चलकर यही बाबा आमटे की पहचान बनी। बाबा के पिता का नाम देवीदास आमटे और पिता का नाम लक्ष्मीबाई था। उनके पिता ब्रिटिश भारत के प्रशासन में शक्तिशाली नौकरशाह थे। बाबा के पिता वर्धा जिले के धनी जमींदार भी थे।
सम्बंधित ख़बरें
3 अगस्त का इतिहास : भारत की खोज करने निकला कोलंबस, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं
बाबा आमटे की महारोगी सेवा समिति को 75वीं वर्षगांठ पर मिला बड़ा तोहफा, CM फडणवीस ने किया 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान
जयंती विशेष: वो शख्सियत जिसने देखा वकील बनने का ख़्वाब, लेकिन महात्मा गांधी से प्रेरित होकर समाजसेवा में खपाया पूरा जीवन
3 अगस्त को भारत की खोज करने निकला था क्रिस्टोफर कोलंबस, जानें आज का इतिहास
बाबा आमटे की शिक्षा
समाजसेवी बाबा आमटे ने एमए.एलएलबी तक की पढ़ाई की थी। उनकी पढ़ाई नागपुर के क्रिस्चियन मिशन स्कूल में हुई थी। जिसके बाद उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई की और कई दिनों तक वकालत भी की थी। बाबा आमटे ने अपने पैतृक शहर में भी वकालत की थी जो कि काफी सफल रही थी।
शादी
बाबा आमटे ने साल 1946 में साधना गुलशास्त्री से शादी की थी। उनकी पत्नी ने भी उनके सामाजिक कार्यों में उनके साथ कड़ी थी। वह मानवता में विश्वास करती थीं। उनकी पत्नी साधना गुलशास्त्री ताई के नाम से काफी लोकप्रिय थीं। जिन्हें बाद में दो बच्चे हुए प्रकाश और विकास आमटे। बता दें कि बाबा आमटे के दोनों बेटें डॉक्टर हैं और वह भी गरीबों की मदद कर रही है।
स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका
भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका समाजसेवी बाबा आमटे उस समय राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और विनोबा भावे से काफी प्रभावित थे। उन्होंने ने महात्मा गांधी और विनोबा भावे के साथ मिलकर पूरे भारत भर भ्रमण किया। उन्होंने देश के गांवों मे अभावों में जीने वालें लोगों की असली समस्याओं को समझने की कोशिश की।
बाबा आमटे ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी खुलकर भाग लिया था।उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में होने वाले बड़े आंदोलनों में भी भाग लिया था। दूसरे विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त, 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था। इस आंदोलन के दौरान बाबा आमटे ने पूरे भारत में बंद लीडरों का केस लड़ने के लिए वकीलों को संगठित किया था।

समाज सेवा
सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का जीवन उस दिन पूरी तरह बदल गया था, जब उन्होंने एक कुष्ठरोगी को देखा था। इस घटना ने उन्हें जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित किया और उन्होंने 35 साल की उम्र में ही अपनी वकालत को छोड़कर समाजसेवा शुरू कर दी थी। बाबा ने जब एक कुष्ठ रोग के मरीज को देखा था।
तब उन्होंने कहा था कि व्यक्ति शरीर का अंग से ज्यादा अपना जीवन खोता है, साथ ही अपनी मानसिक ताकत खोने के साथ अपना जीवन भी खो देता है। उन्होंने कुष्ठ रोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा की और उनके सेवा के लिए आनंदवन नामक संस्था की स्थापना की थी। यहां पर अब भी कुष्ठ रोगियों की सेवा निःशुल्क की जाती है।
उल्लेखनीय है कि, जो कुष्ठरोगी कभी समाज से अलग होकर रहते और भीख मांगते थे, उन्हें बाबा आमटे ने श्रम के सहारे समाज में सर उठाकर जीना सीखाया। आनंद वन के अलावा और कई कुष्ठरोगी सेवा संस्थानों जैसे, सोमनाथ, अशोकवन आदि की स्थापना की है जहां हजारों रोगियों की सेवा की जाती है।

पुरस्कार
समाजसेवी बाबा आमटे को उनके महानकार्यों के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें 1971 में पद्मश्री, 1978 में राष्ट्रीय भूषण, 1986 में पद्म विभूषण और 1988 में मैग्सेसे पुरस्कार मिला है।
समाजसेवी बाबा आमटे के साहित्य
समाजसेवी बाबा आमटे ने अपने जीवन में सामाजिक कार्य के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। उन्होंने ज्वाला आणि फुले नाम से काव्य संग्रह और उज्ज्वल उद्यासाठी नाम से काव्य भी लिखा।
निधन
भारत के विख्यात समाजसेवक बाबा आमटे का निधन 9 फरवरी, 2008 को महाराष्ट्र के आनंद वन में हुआ था।
Baba amte devoted his whole life to leprosy patients was also a participant in the freedom movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP Victory: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न; मंत्री अतुल सावे ने कार्यकर्ताओं संग खेली फुगड़ी
May 05, 2026 | 09:15 AMVasai Virar Flood Solution: वसई-विरार में बाढ़ से राहत की उम्मीद, खाड़ी चौड़ीकरण पर प्रशासन ने बढ़ाई रफ्तार
May 05, 2026 | 09:13 AMNagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
May 05, 2026 | 09:03 AMमहाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
May 05, 2026 | 09:01 AMAndheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














