PM मोदी के महाकुंभ पर दिए बयान से उखड़ा विपक्ष, सपा सांसद बोले- मृतकों को श्रद्धांजलि तो दे देते
संसद में पीएम मोदी के महाकुंभ के बयान पर हंगामा हो गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर दिया। अयोध्या से सपा सांसद ने कहा कि पीएम को भाषण में मेले में मरने वालों का जिक्र भी नहीं किया जो कि असंवेदनशील है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नई दिल्ली: लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान और आयोजन की प्रशंसा के बाद से विपक्ष में नाराजगी बढ़ गई है। सदन में पीएम ने महाकुंभ के सफल और वृहद आयोजन की जमकर तारीफ करने के साथ उसे राम मंदिर निर्माण से जोड़कर देश व्यापी मेला बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व भर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि पीएम की स्पीच के बाद नाराज विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
पीएम मोदी ने प्रयागराज में लगे महाकुंभ को विश्व का सबसे बड़ा अध्यात्मिक मेला बताया और उसके सफल आयोजन के लिए योगी सरकार की प्रशंसा भी की। लेकिन उनकी स्पीच के बाद सदन में माहौल गर्म हो गया। सपा नेताओं ने महाकुंभ की अधूरी तस्वीर पेश करने की बात कहते हुए बयान पर हंगामा कर दिया।
देश से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे
अयोध्या सांसद ने कहा- मेले में मरने वालों का जिक्र क्यों नहीं
पीएम मोदी के महाकुंभ को लेकर संसद में दिए गए बयान के बाद विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी उन्हें संसद में भी बोलने का मौका नहीं देते हैं। समाजवादी पार्टी से अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर कई बड़ी बातें की लेकिन मेले में हुई भगदड़ के दौरान मरने वालों के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। यह उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। पीएम के भाषण के दौरान घटना में मरने वालों के प्रति दु:ख तक नहीं जताया गया। इस लिए हमने सदन से वॉकआउट करने का निर्णय लिया।
‘सदन में देनी चाहिए थी महाकुंभ के मृतकों को श्रद्धांजलि’
विपक्ष का कहना था कि महाकुंभा का आयोजन काफी वृहद रहा और करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी भी लगाई। हम आयोजन की सराहना करते हैं लेकिन पीएम को सदन में महाकुंभ पर चर्चा करने के दौरान कम से कम मृतकों को श्रद्धांजलि तो देनी ही चाहिए थी। यह उनका नैतिक दायित्व है।
