ऑस्ट्रेलिया: भारतीय छात्र पर हुआ 11 बार चाकू से वार, अस्पताल में लड़ रहा जंग, अपने लाल को देखने तरस रहे माता-पिता

Knife-Attack
(Image-Twitter-@nsuiamitsingh)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इन दिनों विदेश में भारतीयों के साथ हो रहे बर्बरता की कई खबरें सामने आ रही है। हाल ही में ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली खबर सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से सामने आई है। दरअसल यहां के न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में PHD कर रहे 28 वर्षीय एक भारतीय छात्र शुभम गर्ग पर 6 अक्टूबर को चाकू से हमला किया गया और कथित तौर पर 11 बार चाकू मार दिया गया। आपको बता दें कि अब वह में एक अस्पताल में भर्ती है।

आपको बता दें कि भारतीय छात्र शुभम गर्ग की हालत गंभीर है, उनके परिवार ने गुरुवार को इस बेटे पर हुए इस हमले की जानकारी दी है। आगरा में रहने वाले उसके माता-पिता ने इसे 'नस्लीय' हमला करार देते हुए कहा कि वे पिछले सात दिनों से ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसे हासिल नहीं कर पाए। शुभम ने आईआईटी मद्रास से अपनी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की और 1 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया चले गए। 

परिजनों के अनुसार शुभम के चेहरे, छाती और पेट पर कई घाव हैं। एक 27 वर्षीय संदिग्ध को अपराध के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और उस पर "हत्या के प्रयास" का आरोप लगाया गया है।पीड़ित के पिता रामनिवास गर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शुभम के दोस्तों ने पुष्टि की कि न तो वे और न ही शुभम हमलावर को जानते थे। "यह एक नस्लीय हमला प्रतीत होता है। 

हम भारत सरकार से हमारी मदद करने का अनुरोध करते हैं।" आगरा के जिला मजिस्ट्रेट नवनीत चहल ने टीओआई को बताया, "पीड़ित के भाई का वीजा आवेदन प्रक्रिया में है। हम विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहे हैं। मैंने सिडनी में दूतावास के अधिकारियों से भी बात की है। वीजा जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।" फ़िलहाल बेटे के इस हालत का पता लगते ही शुभम के माता-पिता चिंता में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com