देश में इस वित्त वर्ष में 15 खनिज ब्लॉकों की नीलामी रद्द, रिपोर्ट
- Written By: अविनाश पांडे
नई दिल्ली: मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 में 15 खनिज ब्लॉकों की नीलामी रद्द हुई है, जबकि 32 खानों की बिक्री को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। हालांकि, इन ब्लॉकों की नीलामी रद्द करने की कोई वजह नहीं बताई गई है। जिन खानों की नीलामी रद्द हुई है उनमें पांच-पांच चूना पत्थर और मैंगनीज ब्लॉक, दो-दो बॉक्साइट और फॉस्फोराइट ब्लॉक और एक सोने की खान है।
खान मंत्रालय ने खनिज ब्लॉकों की नीलामी पर स्थिति रिपोर्ट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष में सात जून, 2022 तक जिन खानों की नीलामी रद्द की गई है उनमें 11 मध्य प्रदेश में, दो-दो छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में हैं। जिन 32 ब्लॉकों की नीलामी सफलतापूर्वक पूरी की गई है उनमें 10 मैंगनीज खानें, आठ चूना पत्थर, सात लौह अयस्क, पांच बॉक्साइट और एक-एक ग्रैफाइट और फॉस्फोराइट खानें हैं।
चालू वित्त वर्ष में अबतक मध्य प्रदेश में 10 खनिज ब्लॉकों की नीलामी हुई है। आंध्र प्रदेश में आठ, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में चार-चार, महाराष्ट्र और ओडिशा में दो-दो और राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक-एक खान की नीलामी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
केन्या में बड़ा हादसा, भारी बारिश से सोने की खदान ढहने से 5 खनिकों की दर्दनाक मौत
Explainer: सोने की खदान का निजीकरण कितना सही? खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत! क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
History Of Gold: हर दौर में बढ़ती गई सोने की चमक, आखिर कैसे पहुंचा यह पीला धातु तिजोरी तक, जानिए पूरी कहानी
सरकार ने इससे पहले कहा था कि देश में खनिज ब्लॉकों की नीलामी में अब स्थिरता आई है। वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 46 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की गई थी। पिछले सात साल के दौरान सरकार ने महत्वपूर्ण सुधार लागू करते हुए खनिज क्षेत्र को खोला है।(एजेंसी)
