-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Attack On Sarabjit Singh Killer Sarfaraz Tamba Result Of Gang War In Pakistan
सरबजीत सिंह के हत्यारे पर हमला, जानें क्या कहता है पैटर्न, पाकिस्तान में गैंगवार का नतीजा !
- Written By: अनिल सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क: पाकिस्तान (Pakistan) में सरबजीत सिंह (Sarabjit Singh) के हत्यारे पर हुआ हमला भारत और पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान ने सरबजीत सिंह के हत्यारे पर हुए हमले के लिए भारत पर गंभीर आरोप लगाया है। पाकिस्तान के गृहमंत्री ने सरफराज तांबा (Sarfaraz Tamba) पर हुए हमले के पैटर्न को पाकिस्तान में चरमपंथियों की हो रही हत्या के पैटर्न से जोड़कर इसमें भारत का नाम जोड़ा है। भारत की तरफ से पाकिस्तान के आरोप पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन भारत पर पाकिस्तान से पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुका है। वहीं पाकिस्तान के अखबारों में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान की विशेषज्ञों की राय इस मामले पर बटी हुई है। हालांकि पाकिस्तानी पत्रकार फैजुल्ला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरफराज तांबा पर हुए हमले का पैटर्न अलग है और यह पाकिस्तान में दो गुटों के बीच गैंगवार (gang war in Pakistan) की तरह नजर आ रहा है।
सरबजीत सिंह की हत्या
अप्रैल 2013 में पाकिस्तान की लाहौर के जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की दो लोगों (आमिर सरफ़राज़ उर्फ़ तांबा और मुदस्सिर मुनीर) ने हत्या कर दी थी। सरबजीत सिंह पर पाकिस्तान में कथित जासूसी और बम धमाके का आरोप था, जिसके लिए पाकिस्तान की एक अदालत में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी।

सम्बंधित ख़बरें
Foreign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
जब सीजफायर के लिए तड़प रहा था पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कैसे साधा निशाना; जानिए इनसाइड स्टोरी
सरबजीत पर पाकिस्तान का दावा
पंजाब के तरनतारन के निवासी सरबजीत को पाकिस्तान में 1990 में जासूसी और बम धमाके के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त सरबजीत ने यह कहा था कि वह गलती से पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुए हैं। वह पेशे से किसान हैं, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों का यह दावा था कि सरबजीत सिंह ने जासूसी और बम धमाके की साजिश की बात कबूल की थी और उसी के बाद उन्हें पाकिस्तान की अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। साल 2013 यानी सरबजीत की हत्या के समय तक उनके रिहाई की कोशिश लगातार की गई, लेकिन यह कोशिश नाकाम हुई।

कौन है सरफराज तांबा
आमिर सरफराज उर्फ सरफ़राज़ तांबा पाकिस्तानी नागरिक है और उस पर ढेर सारे मुकदमे चल रहे थे। जब उसने सरबजीत पर जानलेवा हमला किया था उसे समय वह डकैती और हत्या की कोशिश जैसे मामले में गिरफ्तार किया गया था। सरफराज तांबा के बारे में यह भी खबर है कि वो लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी था। सोशल मीडिया पर हाफिज सईद के साथ उसकी ढेरों तस्वीरें इस बात की तस्दीक करती हैं।
जिन्दा है सरफराज तांबा
रविवार को सरफराज तांबा के हत्या की खबर सामने आई थी और कहा यह जा रहा था की बाइक सवार बंदूक धारकों ने उन पर गोलियां चलाई और अस्पताल ले जाते वक्त तांबा की मौत हो गई, लेकिन पाकिस्तान पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है तांबा भी मरा नहीं है, वह जिंदा है, गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पाकिस्तान के गृहमंत्री का भारत पर आरोप
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नक़वी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके यह दावा किया कि आमिर सरफराज उर्फ तांबा के हमले में मिले सबूत में भारत के शामिल होने की बात सामने आ रही है, हालांकि नकवी ने यह भी बताया कि अभी जांच चल रही है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी जांच की रिपोर्ट के बाद वह बड़ा खुलासा करेंगे।

सरफ़राज़ सरबजीत हत्या मामले में बरी
साल 2013 में आमिर सरफराज उर्फ तांबा ने मुदस्सिर मुनीर के साथ मिलकर सरबजीत सिंह पर हमला किया था, इन्हीं के ईंट और ब्लेड से किये गए हमले की वजह से सरबजीत की मौत हो गई थी, लेकिन सबूत के अभाव में इन्हें साल 2018 में इस मामले से बरी कर दिया गया। कुछ समय पहले ही सरफराज तांबा जेल से रिहा होकर बाहर आया था। खबर ये भी है कि रिहाई के बाद तांबा का रसूख और बढ़ गया था।
पाकिस्तानी पत्रकार ने किया गैंगवार का दावा
पाकिस्तानी पत्रकार फैजुल्ला के हवाले से एक विदेशी अखबार में छपी खबर के मुताबिक भले ही पाकिस्तानी गृह मंत्रालय सरबजीत के हत्यारे पर हुए हमले और पाकिस्तान के चरमपंथी गुटों के सदस्यों पर हुए हमले के पैटर्न को एक मान रहा हो लेकिन सरफराज तांबा पर हुए हमले का पैटर्न बिल्कुल अलग है। पाकिस्तान के चरमपंथी गुटों के सदस्यों पर जो हमले हुए हैं वह सुनियोजित ढंग से किए गए हमले हैं और वह घर के बाहर किए गए हमले हैं, जबकि सरफराज पर हुआ हमला उसके घर के भीतर घुसकर किया गया, तो ऐसे में ये पैटर्न अलग है। जो गैंगवार की तरफ इशारा कर रहा है।
सरफ़राज़ को कैसे मिली रिहाई सरफराज पर कई मुकदमे चल रहे थे और उसे मौत की सजा भी मिली थी, लेकिन सबूत के अभाव के चलते वह कई मामलों में बरी हो गया और मौत की सजा के मामले में ऊपरी अदालत ने फैसला सरफराज तांबा के हक में सुनाया और मौत की सजा के फैसले को पलट दिया।
पाकिस्तान को उसकी भाषा में मिला जवाब
भारत और पाकिस्तान दोनों ही तरफ सरबजीत के हत्यारे पर हुए हमले को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है। पाकिस्तान में कुछ लोगों का यह मानना है कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ है। भारत की खुफिया एजेंसी रॉ ने इस हमले को अंजाम दिया है। जबकि पाकिस्तान में ही कुछ लोगों का यह मानना है कि पाकिस्तान में चरमपंथियों की हो रही हत्या का पैटर्न अलग है, जबकि सरफराज तांबा की हत्या की कोशिश का पैटर्न अलग है, यह गैंगवार की तरफ इशारा कर रहा है। वहीं भारत के सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों को ठिकाने लगाने की कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है। सरबजीत की हत्या करने वाले को उसी की भाषा में उसका जवाब मिला है।
Attack on sarabjit singh killer sarfaraz tamba result of gang war in pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













