Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ATS ने खंगालने शुरू किए पहलगाम हमले के लिंक तो अस्पताल पहुंच गईं सीमा हैदर, जानिए क्या है पूरा माज़रा

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से ही सीमा हैदर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्हें एक बेटी को जन्म दिया है। लेकिन, अब जैसे ही ATS ने पहलगाम हमले के लिंक खंगालने शुरू किए तो सीमा हैदर अस्पताल पहुंच गईं हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: May 01, 2025 | 01:59 PM

सीमा हैदर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए समय दिया था, जो गुरुवार को पूरा हो जाएगा। इस बीच पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर मुश्किल में पड़ गई है। एटीएस कई तरह से जांच कर रही है। सीमा अब अस्पताल पहुंच गई है।

सीमा के वकील एपी सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल सीमा ने कुछ समय पहले ही बेटी को जन्म दिया है। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया और सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया। सरकार के इस फैसले के बाद सीमा हैदर भी चर्चा में हैं। सीमा से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

सीमा के वकील ने बताया कि उनकी बेटी बीमार है। इस कारण फिलहाल वह अपनी बेटी का अस्पताल में इलाज करा रही हैं। सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि एटीएस ने पूरी जांच की है। अभी तक की जांच में कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है। अहम बात यह भी है कि फिलहाल सीमा को देश छोड़ने का कोई आदेश नहीं मिला है। सीमा 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उसके चार बच्चे भी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?

बांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी आग, नागपुर के पास हुआ हादसा, देखें VIDEO

ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित….महाराष्ट्र का ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल

एपी सिंह का कहना है कि सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया था। बाद में उसने भारतीय नागरिक सचिन मीना से नेपाल और भारत दोनों जगह हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। सीमा 18 मार्च को सचिन के बच्चे की मां भी बनी। जिसका नाम ‘भारती’ रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है।

देश और दुनिया की सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। उसने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने भी यही कदम उठाया था।

Ats started investigating links of pahalgam attack seema haider took new born daughter to hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • ATS
  • Latest News
  • Pahalgam Attack
  • Seema Haider

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.