- Hindi News »
- India »
- Asaduddin Owaisi Angry On Bilawal Bhuttos Statement At United Nations
भारत पर भुट्टो ने उठाया सवाल तो भड़क गए असदुद्दीन ओवैसी, पूरे पाकिस्तान को पढ़ाया इस्लाम का पाठ
पाकिस्तानी पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत पर देश के मुसलमानों पर जुल्म करने का आरोप लगाया है। भुट्टो के इस बयान पर असदुद्दीय ओवैसी फायर हो गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को इस्लाम का मायने तक पता नहीं है।
- Written By: Saurabh Pal

असदुद्दीन ओवैसी (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दुनिया भर में भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल खोलकर स्वादेश लौट रहा है। वहीं पाकिस्तान भी विदेशों में भारत पर मुस्लिमों पर जुल्म करने का आरोप लगा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारतीय मुसलमानों का जिक्र कर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो इस्लाम का रोना रो रहे हैं। भुट्टों ने कहा कि भारत में हर मुस्लिम को शैतान की तरफ प्रजेंट किया जा रहा है। इस पर हैदराबाद से सांसद व AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। अब ओवैसी ने पूरे पाकिस्तान को ही इस्लाम का पाठ पढ़ा दिया।
असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टों के बयान तीखा रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि बिलावल संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर बकवास कर रहा है। इनको न तो इस्लाम के मायने पता हैं, न ही कुरान और सुन्नत की सही तालीम है। इसके बावजूद अपने आप को दीनों का ठेकेदार समझते हैं।
तुम्हारी मां को किसने मारा? इस पर क्यों नहीं बोलते: ओवैसी
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
Balochistan Attack: पाक सेना को बड़ा जख्म! बलूचिस्तान में हमलों से दहला पाकिस्तान, 14 सैनिकों ने गंवाई जान
Explainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?
भारत की तरफ से पाकिस्तान की पोल खोल अभियान के तहत भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में एक अहम सदस्य के रूप में असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। उन्होंने दुनिया भर में पाकिस्तान की असलियत को उजागर किया। इसके साथ ही इस्लाम की आड़ में संवेदनाएं लूट रहे पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया। इंडिया टीवी से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि ये लोग (पाकिस्तानी) खुद को कमजोरों का ठेकेदार समझते हैं, जबकि इन्हें न तो इस्लाम के मायने पता हैं और न ही सुन्नत और कुरान की सही तलीम मिली है। ओवैसी ने कहा कि अगर इनको इस्लाम का मतलब पता होता तो ये दहशतगर्दों को अपने मुल्क में पालते? उनके ही प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का आतंकवादियों ने कत्ल कर दिया। उसका तो जिक्र ही कभी नहीं करते कि किसने मारा उनको।
पानी से साफ किया गया खूनः ओवैसी
इसके आगे हैदराबाद सांसद ने कहा कि बेनजीर भुट्टो का आतंकवादियों ने कत्ल कर दिया और उनके ही बेटे संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर इस तरह की बकवास करते हैं। आपकी मां को जिस आतंकवादी ने मारा, जिस जगह संयुक्त राष्ट्र में बैठकर आप भारत पर उंगली उठा रहे हो, वहीं की जांच एजेंसी ने कहा था कि पाकिस्तान में घटिया जांच हुई थी। ओवैसी ने आगे कहा कि जिस जगह भुट्टो का कत्ल किया गया, वहां 130 लोगों की जान गई थी। उस जगह पर पानी डालकर खून को साफ कर दिया गया था।
‘पाकिस्तान की गोली से मरते हैं मुसलमान’
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे भारत और भारत का मुसलमान होने पर गर्व है। पाकिस्तानी ठेकेदार थोड़ी हैं। वो कौन होते हैं, वो कोई मेरी कब्र पर आने वाले थोड़े ही हैं।’ आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को सोचना चाहिए की इतना इस्लाम का नाम लेते हैं तो फिर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ही पोलियो क्यों होता है। इस्लाम से इतनी मोहब्बत के बाद भी 40 प्रतिशत लोग करीबी से जूझ रहे हैं और 9 प्रतिशत लोग बेरोजगारी के बोझ तले दबे हैं। करोड़ों संख्या ऐसे बच्चों की है, जो स्कूल नहीं जाते हैं। इसके आगे अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि उनपर गोली चलाते हो, बलूचियों का कत्ल करते हो क्या वो मुसमान नहीं है। इरानी चौकियों पर पाकिस्तान की गोलीबारी से मुसलमान सैनिक ही मरता है।
Asaduddin owaisi angry on bilawal bhuttos statement at united nations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














