-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- As Long As I Have Authority I Will Not Allow Law To Be Violated Kerala Governor
जबतक तक मेरे पास प्राधिकार रहेगा, मैं कानून का उल्लंघन नहीं होने दूंगा: केरल के राज्यपाल
- Written By: किर्तेश ढोबले

फाइल फोटो
तिरुवनंतपुरम: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को कहा कि जबतक उनके पास प्राधिकार रहेगा, तबतक वह किसी कानून या नियम का उल्लंघन नहीं होने देंगे। उनका बयान ऐसे समय आया है जबकि ऐसी खबरें हैं कि राज्य सरकार एक ऐसे विधेयक को मंजूरी दे रही है, जिससे कथित तौर पर राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की शक्तियां घट जाएंगी।
राज्य के कुलाधिपति पदेन राज्यपाल होते हैं। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए खान ने कहा कि वह राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र को लेकर ‘‘निश्चित तौर पर चंतित” हैं क्योंकि कन्नूर विश्वविद्यालय पर कथित तौर पर ‘‘बहुत ही गंभीर अनियमितता के आरोप लगे हैं।” उन्होंने दावा किया, ‘‘बहुत गंभीर अनियमितता के आरोप लगे हैं।
प्रथमदृष्टया ये बहुत गंभीर अनियमितताएं हैं। बहुत गंभीर पक्षपात भी हुआ है। ऐसी चीजों की श्रृंखला है। ऐसा प्रतीत होता है कि कन्नूर विश्वविद्यालय में कानून का उल्लंघन, नियमों का उल्लंघन, शुचिता का उल्लंघन नियम बन गया है।” उन्होंने आगे दावा किया कि शायद इन चीजों को उनसे छिपाने के लिए उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है जबकि महाधिवक्ता से लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तक और यहां तक राज्य के उच्च शिक्षा विभाग तक सभी से राय मांगी जा रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया में बह रहे खून के दोषी हम! पड़ोसी मुल्क की हिंसा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का बड़ा बयान
इस्लाम में क्या है जिहाद? जिस पर महमूद मदनी के बयान से मचा है बवाल, कुुरान में क्या लिखा है?
जम्मू और कश्मीर को कब मिलेगा राज्य का दर्जा? गवर्नर आरिफ मोहम्मद बोले- पूरे देश की ख्वाहिश…
त्रिशूर पूरम उत्सव को लेकर केरल विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणियों पर भड़का RSS,कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
खान ने कहा, ‘‘आप कन्नूर विश्वविद्यालय की बात कर रहे हैं।मुझे आश्चर्य है कि महाधिवक्ता से लेकर यूजीसी तक, मंत्रालय से राय मांगी जा रही है, लेकिन कुलाधिपति को अंधेरे में रखा जा रहा है। क्यों मुझे अंधेरे में रखा जा रहा है? मेरे पास संस्थान है। क्यों? यह संभवत: इसलिए हो रहा है क्योंकि वे मुझसे ये चीजें (कथित अनियमितता) चाहते हैं।”
विधेयक को मंजूरी देने के सवाल पर खान ने कहा कि वे (सरकार) चाहे जो करे, वह इस मुद्दे पर उनका साथ नहीं देने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जबतक प्राधिकार मेरे पास है, मैं कानून और नियमों का उल्लंघन होने नहीं दूंगा।कोई भी प्रस्ताव राज्यपाल के हस्ताक्षर से ही कानून बनता है।” (एजेंसी)
As long as i have authority i will not allow law to be violated kerala governor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














