-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Arvind Srivastava Got Big Responsibility In Revenue Department Central Government Made Big Reshuffle In Bureaucracy
अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, पदोन्नति से पहले, अरविंद श्रीवास्तव 25 मार्च, 2021 से प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में कार्मिक और सामान्य प्रशासन की देखरेख करते हुए एक अतिरिक्त सचिव (एएस) के रूप में काम कर रहे थे।

अरविंद श्रीवास्तव, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग को नया सचिव मिला है। कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने गुरुवार यानी 01 मई को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति यानी SCC ने 18 अप्रैल को शीर्ष स्तर के ब्यूरोक्रेट्स फेरबदल में उन्हें राजस्व सचिव नियुक्त किया, उसी दिन 18 वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स की नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दी।
पीएमओ में भी कर चुके हैं काम
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, पदोन्नति से पहले, अरविंद श्रीवास्तव 25 मार्च, 2021 से प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में कार्मिक और सामान्य प्रशासन की देखरेख करते हुए एक अतिरिक्त सचिव (एएस) के रूप में काम कर रहे थे। एएस के रूप में पदोन्नत होने से पहले, उन्होंने 4 सितंबर, 2019 से पीएमओ में एक संयुक्त सचिव (जेएस) के रूप में भी काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Number Plate Fine: CCTV कैमरे से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल
रोमानिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, जानिए भारत को क्या मिलेगा फायदा
Balochistan Issue: यूएन में भारत ने उठाया बलूचिस्तान मुद्दा, संसाधनों के दोहन पर पाक को घेरा
वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में किया काम
इससे पहले, अरविंद श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव के रूप में काम किया और 10 मई, 2018 से पीएमओ में अपने स्थानांतरण तक एक संयुक्त सचिव के रूप में आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) की सेवा की।
सिविल इंजीनियरिंग के बाद अर्थशास्त्र और फिनांस की पढ़ाई की
उन्होंने एशियाई विकास बैंक (ADB) में विकास अधिकारी, बेंगलुरु में वित्त विभाग में सचिव, बेंगलुरु में शहरी विकास विभाग में सचिव और कर्नाटक के शहरी बुनियादी ढांचा विकास एवं वित्त निगम में प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव शिक्षा से सिविल इंजीनियर हैं और उन्होंने मैसूर से अर्थशास्त्र और लंदन विश्वविद्यालय से फिनांस में स्नातकोत्तर कर रखा है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इन नियुक्तियों को भी मिली मंजूरी
नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुलनाम को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी विवेक अग्रवाल को संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। ओडिशा कैडर के अधिकारी संतोष कुमार सारंगी को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
Arvind srivastava got big responsibility in revenue department central government made big reshuffle in bureaucracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














