आप ने चुनी 'INDIA' से अलग राह, फॉर्म में आए केजरीवाल, बोले-अब नहीं करेंगे गठबंधन

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव के बाद पहली बार पुराने रंग में दिखे हैं। उन्होंने गुजरात के साथ-साथ बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
आप ने चुनी 'INDIA' से अलग राह, फॉर्म में आए केजरीवाल, बोले-अब नहीं करेंगे गठबंधन
अरविंद केजरीवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अहमदाबादः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बिहार के चुनावी दंगल में कूदने को तैयार बैठे हैं। गुजरात के विसावदार विधानसभा और पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीतने के बाद एक फिर केजरीवाल पुराने फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि अब AAP किसी भी गठबंधन में नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

AAP संयोजक ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी और अकेले लड़ेगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बिहार में आम आदमी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना रही है। इसके आगे दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था। अब हमारा कोई गठबंधन नहीं है।

कांग्रेस से तीन गुना वोट AAP को मिले: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि विसावदर उपचुनाव में हमने कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। ये संकेत है कि अब आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। उन्होंने कांग्रेस से अब हमारा कोई नाता नहीं है। इसलिए हमने विसावदार विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ा। आगे भी गुजरात चुनाव अकेले लड़ेगें और जीतेंगे। दिल्ली की हार पर कहा कि ऊपर नीचे होता रहता हैं, लेकिन पंजाब में दोबारा हमारी सरकार बनेगी।

'30 सालों में भाजपा ने गुजरात को बर्बाद कर दिया'

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले 30 से भाजपा लगातार गुजरात की सत्ता में बनी हुई है। इस राज्य को बर्बादी में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने सूरत की बाढ़ को मानव निर्मित बताया है। साथ भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों और नियत का फल है कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे है, किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। सभी वर्गों में नाराजगी है, फिर भाजपा जीत रही है। इसका एक मात्र कारण विकल्प की कमी। अब आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उभरी है।

गुजरात जोड़ो अभियान शुरु कर रही AAP

आप संयोजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों का भरोसा खो चुकी है। पहले तो कांग्रेस का प्रत्याशी जीतेगा नहीं, यदि जीत भी गया तो भाजपा में चला जाएगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी आज से गुजरात जोड़ो अभियान शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी ढाई साल का वक्त है, लेकिन हम अभी से लोगों के बीच जा रहे हैं। गुजरात के हर घर तक 5-5 बार पहुंचना है। जो युवा भ्रष्टाचार मुक्त विकास देखना चाहते हैं, वो AAP के साथ जुड़ें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com