-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Arvind Kejriwal Announced Old Age Pension In Delhi
दिल्ली में बुजुर्गों को दोबारा मिलेंगे 2500 रुपये, AAP का आरोप जेल गए केजरीवाल तो भाजपा ने रोक दी पेंशन
- Written By: Saurabh Pal
आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों की बंद पेंशन दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों की संख्या में 80 हजार की बढ़ोत्तरी हुई है...

अरविंद केजरीवाल(फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों की बंद पेंशन दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों की संख्या में 80 हजार की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे अब पात्र लाभार्थियों की संख्या 5 लाख 30 हजार हो गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप की दिल्ली सरकार सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस बात उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को पेंशन देने के फैसले को रविवार को कैबिनेट की मंजूरी बाद लागू किया जा रहा है।
‘भाजपा ने रोकी थी बुजुर्गों की पेंशन’
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
इसके लिए रविवार को दिल्ली सराकर ने पेंशन के लिए आवेदन करने वाले वृद्ध नागरिकों के लिए एक पोर्टल लांच किया। केजरीवाल ने दावा किया कि उन्हें पहले ही 10 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आप संयोजक ने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन रोकना पाप है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह जेल में थे उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पेंशन रोक दी थी, लेकिन अब दोबारा दिल्ली के लोगों को उनका हक मिलेगा।
‘रुकी हुई पेंशन फिर से होगी शुरू’
केजरीवाल ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद मैंने न केवल रुकी हुई पेंशन को फिर से शुरू किया बल्कि 80 हजार नए लाभार्थियों को भी जोड़ा। पूर्व सीएम ने कहा कि नए लाभार्थियों के जुड़ने के साथ ही दिल्ली में पेंशनभोगियों की कुल संख्या लगभग 5.3 लाख हो गई है।
इतनी मिलेगी पेंशन
केजरीवाल ने आगे दावा किया कि पेंशन के तौर पर दिल्ली में सबसे ज्यादा धनराशि दी जाती है, जिसके तहत 60-69 वर्ष की आयु के बुजुर्गों को 2,000 रुपये और 70 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को 2,500 रुपये प्रदान किए जाते हैं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे।
चुनाव से पहले पेंशन फॉर्मूला सफल
गौरतलब है कि यह पेंशन का फॉर्मूला चुनावी राज्यों में काफी कामयाब हुआ है। इसलिए दिल्ली में बुजर्गों की पेंशन को आगामी विधानसभा से जोड़कर देखा जा रहा है। वर्ष 2025 के शुरुआती महीनों में दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
Arvind kejriwal announced old age pension in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














