सेना दिवस : पुरी के कलाकार की अद्भुत कलाकारी, माचिस की तीलियों से बनाया टी-90 भीष्म टैंक का मॉडल

भारतीय सेना (Indian Army) आज अपना 74वां आर्मी दिवस (74th Army Day ) मनाएगी।
Army Day: On the Occasion of Army Day, an Artist Has Prepared a Model of T-90 Bhishma
Published on: 
Updated on: 

ओडिशा: हर साल 15 जनवरी का दिन भारत में सेना दिवस (Army Day) के तौर पर मनाया जाता है। साल 1949 में इसी दिन केएम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय सेना (Indian Army) आज अपना 74वां आर्मी दिवस (74th Army Day ) मनाएगी।  

भारतीय सेना (Indian Army) की आधिकारिक रूप से स्थापना 1 अप्रैल, 1895 को हुई थी। हालांकि, 15 जनवरी 1949 को देश को भारतीय सेना  का पहला प्रमुख मिला था। तब से यह दिन पूरे देश में मनाया जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ, जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला। 

इस दिन को और खास बनाने के लिए एक पुरी के एक कलाकार ने माचिस की तीलियों से टी-90 भीष्म टैंक का एक मॉडल तैयार किया है।इस कलाकार का नाम कलाकार सास्वत रंजन साहू है।

सास्वत रंजन साहू ने कहा, "यह हमारे सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि है। सेना दिवस पर कुछ अलग करने के लिए मैंने 5 दिन में ये टैंक बनाया है।"

दरअसल, सेना दिवस सेना की आजादी का जश्न है। इस समय 11 लाख 30 हजार भारतीय सैनिक थल सेना में अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं, जबकि 1948 में सेना में तकरीबन दो लाख सैनिक थे। सेना दिवस देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने की प्रेरणा का पवित्र अवसर माना जाता है साथ ही यह देश के जांबाज रणबांकुरों की शहादत पर गर्व करने का एक विशेष मौका भी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com