अनुराग ठाकुर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, की पूजा-अर्चना, मोदी सरकार को लेकर कही ये बात

anurag thakur
photo- ani
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) गुरुवार को  सुबह महाराष्ट्र पहुंचे। केंद्र सरकर के नौ साल पूरे होने पर केन्द्रीय मंत्री ने सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Mandir) में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)के नेतृत्त्व में देश आगे बढ़ा है। आज दुनिया भारत में उम्मीद रखती है।   

 सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के रहे ये नौ साल 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के शानदार नौ साल पूरे हुए हैं। इसलिए सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद और आभार व्यक्त करने आए हैं। ईश्वर और जनता का आशीर्वाद रहा। मोदी जी के नेतृत्त्व में लगातार देश आगे बढ़ा है। मोदी सरकार के ये नौ वर्ष सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के रहे हैं।

भारत की विकास दर विश्व में होगी सबसे ज्यादा
केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया से कहा कि इस वित्तीय वर्ष में भारत की GDP 7.2% बढ़ने की उम्मीद है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में जो कहा गया है उससे स्पष्ट है कि इस साल भी भारत की विकास दर विश्व में सबसे ज्यादा होगी। भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2023- 2024 में बढ़ने की उम्मीद है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com