Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संसद परिसर का धक्कामुक्की कांड पहुंचा थाने, अनुराग ठाकुर व बांसुरी राहुल गांधी के खिलाफ दी शिकायत

संसद भवन में कथित अंबेडकर के अपमान पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हो गए हैं। इस दौरान संसद परिसर में भाजपा और कांग्रेस सांसदों में धक्कामुकी हो गई...

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Dec 19, 2024 | 03:05 PM

अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वाराज (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः संसद भवन में कथित अंबेडकर के अपमान पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हो गए हैं। इस दौरान संसद परिसर में भाजपा और कांग्रेस सांसदों में धक्कामुकी हो गई। जिसमें भाजपा के भाजपा सासंद प्रताप सारंग व मुकेश राजपूत घायल हो गए। इस मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और अनुराग ठाकुर संसद मार्ग थाने पहुंचे गए हैं।

बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्कामुक्की की, जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें और अन्य विपक्षी सदस्यों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।

हालांकि, राहुल ने आरोप से इनकार किया और कहा कि वह संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जब उन्हें भी प्रवेश द्वार के पास विरोध कर रहे भाजपा सांसदों ने धक्का दिया और धमकाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को भी धक्का दिया गया। इस बीच, सारंगी और मुकेश राजपूत दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी चोटों का इलाज किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल

राहुल गांधी पर बरसे Chandrashekhar Bawankule, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अर्थ नहीं समझते, संस्कारों की है कमी

सात्यकी सावरकर ने कोर्ट से मांगी राहुल के लंदन दौरे की डिटेल, लंदन भाषण पर फंसा पेच, जानें क्या है पूरा मामला

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, के सुरेश और मनिकम टैगोर सहित कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि इंडिया ब्लॉक के सांसदों को संसद में प्रवेश करने से शारीरिक रूप से रोका गया। इतना ही नहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ सत्ताधारी पार्टी के तीन सांसदों ने मारपीट की।

लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कांग्रेस सांसदों ने दावा किया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा से संसद में मकर द्वार तक मार्च कर रहे थे। सांसदों ने कहा कि जब हमने मकर द्वार से संसद में प्रवेश करने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी सांसदों को प्रवेश करने से शारीरिक रूप से रोका गया। हम आपके संज्ञान में यह भी लाना चाहेंगे कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ सत्ताधारी पार्टी के तीन सांसदों ने शारीरिक रूप से मारपीट की।

देश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Anurag thakur and bansuri swaraj filed a complaint against rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 03:05 PM

Topics:  

  • Anurag Thakur
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.