-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Anil Vij Happy With Bjps Victory In Haryana Civic Elections
हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से गदगद अनिल विज, बातचीत में छलका गब्बर का दर्द…फिर गद्दारों का किया जिक्र
- Written By: Saurabh Pal
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 32 में से 25 सीटें जीती हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने राज्य के आठ अन्य स्थानों के साथ अंबाला से मेयर पद भी जीतने में कामयाबी हासिल की।

अनिल विज (फोटो- सोशल मीडिया)
अंबालाः हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 32 में से 25 सीटें जीती हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने राज्य के आठ अन्य स्थानों के साथ अंबाला से मेयर पद भी जीतने में कामयाबी हासिल की। विज ने संवाददाताओं से कहा, “नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 32 में से 25 सीटें और मेयर की सीट भी भारी बहुमत से जीती। अंबाला कैंट के लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए मेरे प्रयासों का मुझे इनाम दिया है।”
2024 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके खिलाफ “साजिश” का दावा करते हुए विज ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सातवीं बार चुनकर एक मिसाल कायम की है। मंत्री ने कहा, “विधानसभा चुनाव में चंद गद्दारों ने साजिश रची। इसके बावजूद उन्होंने (लोगों ने) मुझे सातवीं बार जिताया और एक मिसाल कायम की। भाजपा ने बहुमत के साथ चुनाव जीता है। हम जीते और हारे दोनों पार्षदों का सहयोग लेंगे। हम सब मिलकर अंबाला कैंट को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”
विज ने आगे कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत हरियाणा में विपक्षी दलों के अस्तित्वहीन होने का संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अधिकांश स्थानों पर चुनाव जीते हैं। यह दर्शाता है कि हरियाणा में विपक्षी दलों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। लोगों ने उन्हें और उनकी नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय निकायों के चुनावों में जीत हासिल की है, जिसके उम्मीदवारों ने रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, हिसार और करनाल सहित नौ स्थानों पर महापौर पद जीते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मतदान 2 मार्च को हुआ था। हरियाणा चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा नेता शैलजा संदीप सचदेवा ने अंबाला से महापौर पद जीता और कांग्रेस की अमीषा चावला को 20,487 मतों के अंतर से हराया। भाजपा के राम अवतार ने रोहतक महापौर पद जीता और कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 45,198 मतों से हराया। सोनीपत से भाजपा ने महापौर पद जीता, उसके उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को 34,749 मतों के अंतर से हराया। गुरुग्राम से भाजपा नेता तिलक राज ने महापौर पद जीता और कांग्रेस की सीमा पाहुजा को 1,79,485 मतों के अंतर से हराया।
Anil vij happy with bjps victory in haryana civic elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












