-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Anil Deshmukh Sachin Waje Again Appear Before The Commission Of Inquiry In Mumbai Chandiwal Committee May Submit Its Decision To Maharashtra Government
अनिल देशमुख, सचिन वाजे मुंबई में जांच आयोग के सामने फिर हुए पेश, चांदीवाल कमेटी सौंप सकती है महाराष्ट्र सरकार को अपना फैसला
- Written By: आसिफ सईद

File Photo: ANI
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों की जांच कर रहे मुंबई में चांदीवाल आयोग जल्द ही अपने नतीजे पर पहुंच सकता है। आयोग पहले ही देशमुख का बयान दर्ज कर चुका है। बता दें कि, देशमुख पर मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh) ने भ्रष्टाचार (Corruption) के गंभीर आरोप लगाए हैं।
एएनआई के अनुसार, निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख चांदीवाल आयोग के समक्ष पेश हुए हैं। आयोग आज (गुरुवार को) आखिरी सुनवाई के बाद सीलबंद लिफाफे में महाराष्ट्र सरकार को अपने फैसले सौंप सकता है। महाराष्ट्र सरकार ने इस साल मार्च में राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चांदीवाल के एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया था।
Suspended Mumbai police officer Sachin Vaze and former Home Minister of Maharashtra Anil Deshmukh appeared before the Chandiwal Commission. The commission will convey its decision to the Maharashtra government in a sealed envelope after the last hearing today — ANI (@ANI) March 17, 2022
इससे पहले देशमुख के अलावा मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे भी आयोग के सामने कई मौकों पर पेश हो चुके हैं। देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं वाजे को पहले एनआईए ने अरेस्ट किया था उसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया था। वाजे भी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: 4 साल से धूल फांक रही 1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट! 100 करोड़ के आरोपों पर अनिल देशमुख ने सरकार को घेरा
अवैध साहूकारी मामले में कल्पना खरात को झटका; हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, पुलिस हिरासत का रास्ता साफ
पुणे मनपा की लापरवाही के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका; 6 महीने बाद भी नहीं हुआ वृक्ष प्राधिकरण का गठन
Nagpur Dry Day Update: चुनाव के दिन 8 घंटे बंद रहेंगी शराब की दुकानें, हाई कोर्ट ने बदला जिलाधिकारी का आदेश
एंटीलिया के पास विस्फोटक सामग्री बरामदगी मामले के बाद मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए गए सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों से शहर में बार और रेस्तरां से प्रति माह 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए कहा था। केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।
Anil deshmukh sachin waje again appear before the commission of inquiry in mumbai chandiwal committee may submit its decision to maharashtra government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 4 साल से धूल फांक रही 1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट! 100 करोड़ के आरोपों पर अनिल देशमुख ने सरकार को घेरा
Jun 17, 2026 | 04:20 PMउमरखेड़ को मिली बड़ी सौगात: 57.25 करोड़ रुपए से बनेगी नई कोर्ट बिल्डिंग, मिलेंगी ये सुविधाएं
Jun 17, 2026 | 04:18 PMइकाना में महाधमाका: एक ही ओवर में गिल और ईशान किशन ने जड़ा शतक, बिलाल सामी के ओवर में रचा इतिहास
Jun 17, 2026 | 04:16 PMयशवंत सिन्हा का पुणे में बड़ा दावा; देश की वास्तविक विकास दर 7.7% नहीं सिर्फ 2.7%, सरकारी आंकड़े भ्रामक
Jun 17, 2026 | 04:15 PM‘दो मिनट के रोल और आइटम नंबर तक सीमित थी थाली’, जब Kangana Ranaut ने बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप
Jun 17, 2026 | 04:13 PMकिसानों की हो पूर्ण कर्जमाफी, यवतमाल में शरद पवार गुट ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर रखी ये मांगें
Jun 17, 2026 | 04:10 PMनागपुरवासी ध्यान दें: महावितरण का कल बड़ा मेंटेनेंस कार्य; कांग्रेसनगर जोन के इन इलाकों में रहेगी गुल बत्ती
Jun 17, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM













