बजरी लदे ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी बस (Image- Social Media) 
देश

बजरी लदे ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें खौफनाक VIDEO

Markapuram Bus Fire: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम में बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद बस में लगी आग; 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत। हैदराबाद से पामुर जा रही बस में सवार थे 40 यात्री, कई गंभीर रूप से घायल।

अर्पित शुक्ला

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक और निजी ट्रैवल बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई और कई लोग जिंदा जल गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में सामने आया कि बस में करीब 40 यात्री मौजूद थे।

हैदराबाद से पामुर जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि हैदराबाद से पामुर जा रही निजी बस की आमने-सामने टक्कर बजरी लदे एक टिपर ट्रक से हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और तुरंत आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

10 लोगों की मौके पर ही मौत

इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। करीब 20 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

CM ने दिए जांच के आदेश

चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से बातचीत की और पूरे हालात की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज को लेकर विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी प्रभावित लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा।

सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद होती हैं और सरकार मृतकों के परिजनों तथा घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां