-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Places Near Hyderabad To Explore With Friends In June
हैदराबाद के पास इन जगहों पर मिलेगा सुकून, जून में दोस्तों के साथ करें ट्रिप प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
हैदराबाद के आसपास घूमने के लिए बहुत सारी बेहतरीन जगह है जहां पर दोस्तों के साथ जा सकते हैं। प्राकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं तो एक या दो दिन का समय निकालकर यहां जा सकते हैं।

देश के कई हिस्सों में इस समय गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है जिसकी वजह से कहा जा सकता है कि आने वाले समय में भी यह हाल रहने वाला है। ऐसे में लोग किसी हरी भरी और प्राकृतिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप जून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ठंडे मौसम और शांत वातावरण का लुत्फ उठाने के लिए हैदराबाद के आसपास घूमने जा सकते हैं।
इस समय हैदराबाद में घूमने वाले लोग शहर के आसपास भी कई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। आज हम हैदराबाद के आसपास मौजूद कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां पर आप वीकेंड में दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मौज मस्ती और सुकून भरे पल बिताने के लिए यहां पर जा सकते हैं।
अनंतगिरी हिल्स
हैदराबाद से करीब 79 किमी दूर स्थित अनंतगिरी बहुत ही सुंदर जगह है। यहां पर पहुंचने में आपको दो घंटे का समय लग सकता है। घने जंगल, ट्रैकिंग ट्रेल्स, मंदिर यहां पर घूमने की बेहतरीन जगह है। सुबह या शाम के समय प्राकृतिक नजारों के साथ दोस्तों संग शानदार समय बिता सकते हैं। यहां की सड़कों पर गाड़ी चलाने का मजा ही कुछ और है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
हैदराबाद में बनी ‘Donald Trump Avenue’: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, कहा- यह बहुत बड़ा सम्मान
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
शमीरपेट डियर पार्क
हैदराबाद से यह जगह सिर्फ 26 किमी दूर स्थित है। एक दिन की ट्रिप के लिए यहां पर दोस्तों के साथ प्लान बना सकते हैं। हरे भरे वातावरण वाली जगहों पर शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। यह जगह सुंदर नजारों के लिए प्रसिद्ध है।
पोचाराम वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी
हैदराबाद से करीब 109 किमी दूर पोचाराम वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी रोड ट्रिप के लिए बेस्ट जगह है। यहां पर मौज मस्ती करने के लिए दोस्तों या परिवार के साथ आ सकते हैं। शाम के समय हैदराबाद के पास यह खूबसूरत जगह है।
अक्सर बिजी लाइफस्टाइल के चलते घूमने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ समय अपने लिए निकाल कर हैदराबाद के पास मौजूद इन जगहों पर ट्रिप प्लान की जा सकती है। यहां पर बिताया हुआ हर लम्हा खूबसूरत और यादगार रहेगा। इनके अलावा भी आप आसपास कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Places near hyderabad to explore with friends in june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PM‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 02, 2026 | 08:27 PM‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














