-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Andhra Pradesh Markapuram Bus Accident Fire Death Toll Hyderabad Pamur
बजरी लदे ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें खौफनाक VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
Markapuram Bus Fire: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम में बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद बस में लगी आग; 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत। हैदराबाद से पामुर जा रही बस में सवार थे 40 यात्री, कई गंभीर रूप से घायल।

बजरी लदे ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी बस (Image- Social Media)
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक और निजी ट्रैवल बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई और कई लोग जिंदा जल गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में सामने आया कि बस में करीब 40 यात्री मौजूद थे।
हैदराबाद से पामुर जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि हैदराबाद से पामुर जा रही निजी बस की आमने-सामने टक्कर बजरी लदे एक टिपर ट्रक से हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और तुरंत आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल में फिर हुआ भीषण हादसा: चंबा में मोड़ मुड़ते ही खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
टोंक में भीषण सड़क हादसा: एनएच-52 पर श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 22 यात्री घायल
PM Modi ने किया भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन, ₹5,000 करोड़ का यह मेगा प्रोजेक्ट बदलेगा उत्तर आंध्र की किस्मत
एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर तक… आज आंध्र और कर्नाटक को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, जानिए क्या-क्या मिलेगा
आंध्र प्रदेश के मार्कापुर से दुखद खबर आ रही है। यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई जिसके बाद बस में आग लग गई। कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई है। pic.twitter.com/yZOk1DncTZ — Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) March 26, 2026
10 लोगों की मौके पर ही मौत
इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। करीब 20 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
CM ने दिए जांच के आदेश
चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से बातचीत की और पूरे हालात की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज को लेकर विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी प्रभावित लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता- VIDEO
सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद होती हैं और सरकार मृतकों के परिजनों तथा घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Andhra pradesh markapuram bus accident fire death toll hyderabad pamur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Aug 09, 2026 | 10:44 PMदुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














