तिरुपति मंदिर के लड्डू पर घी की जगह चर्बी के इस्तेमाल का आरोप, देशभर में हंगामा, सीएम नायडू के बयान से मचा विवाद
Tirupati Temple Laddu Controversy: दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू के बयान नें देश में सनसनी मचा दी है। पूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ते जाएं इस खबर को अंत तक।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Tirupati Temple Laddu Controversy | AI Image
Tirupati Temple Laddu Controversy: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर के लड्डू में घी की जगह जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए पूर्व जगन मोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मंदिर की शुद्धता भंग करने का आरोप लगाया, जिससे देशभर में हंगामा मच गया है। नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक में दावा किया कि तिरुमाला के लड्डू घटिया सामग्री से बनाए गए थे और घी की जगह चर्बी का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अब शुद्ध घी का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है तिरुपति लड्डू
प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डू भक्तों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। नायडू ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर टिप्पणी की है कि भगवान वेंकटेश्वर के ‘प्रसाद’ में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। ऐसे में ध्यान देने वाली बात यह है कि मंदिर ट्रस्ट हर दिन करीब 3 लाख लड्डू तैयार करता है।
ये भी पढ़ें – भारत को विकसित बनाने में बैंकों को करना होगा ये काम, सीतारमण ने कही यह बात
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
YSRCP का पलटवार
YSRCP ने नायडू के आरोपों को सिरे से खारिज किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता वाईवी सुब्बा रेड्डी ने नायडू के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि यह तिरुपति मंदिर और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
YSRCP पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप, नारा लोकेश का हमला
आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, जो हमारे सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है, में प्रसाद के लड्डू में घी के बजाय जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया। लोकेश ने YSRCP सरकार पर आरोप लगाया कि उसने करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का अनादर किया।
ये भी पढ़ें – Delhi CM Oath Ceremony: 21 को दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे AAP के ये प्रमुख नेता
