-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Amit Shahs Statement On Dhankhar Congress Retaliated Jairam Ramesh Said Mystery Has Deepened
कौन है G2 जिसने धनखड़ को किया ‘गुमनाम’? शाह के बयान के बाद हुआ बड़ा खुलासा!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Jagdeep Dhankhar Resignation Mystery: जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सवाल उठाया। उनका आरोप है कि अमित शाह ने उनको लेकर रहस्य को और गहरा दिया।

अमित शाह और जयराम रमेश (Image- Social Media)
Congress on Jagdeep Dhankhar: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जगदीप धनखड़ को लेकर एक बार फिर बाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे को लेकर शुरू में जो कुछ लग रहा था, हो सकता है कि इस मामले में इससे भी ज्यादा हो। कांग्रेस की तरफ से ये बयान गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने इसे ज्यादा तूल नहीं देने को कहा था।
जयराम रमेश ने कहा है कि अमित शाह के बयान ने इस मामले में रहस्य को और भी गहरा कर दिया है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात मॉनसून सत्र के पहले ही दिन अचानक स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
‘और गहरा कर दिया रहस्य’
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और फिर उसके बाद से उनके सार्वजनिक जीवन से अचानक गायब रहने पर गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से आए बयान को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया है कि अमित शाह ने इस रहस्य को और भी गहरा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
AC वाला एक्टिविस्ट नहीं…जयराम रमेश की टिप्पणी पर धर्मेंद्र प्रधान का करारा जवाब, बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं मैं
नवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
जयराम रमेश ने आगे लिखा कि, ‘जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 की रात अचानक और अप्रत्याशित रूप से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। यह एक अभूतपूर्व घटना थी। एक दिन बाद, प्रधानमंत्री ने सिर्फ उन्हें अच्छी सेहत की शुभकामनाएं दीं। आज गृह मंत्री ने इस पर और भी कुछ कहने की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने रहस्य को और गहरा ही कर दिया है।’
एक महीने से गुमनाम क्यों हैं?
इसके बाद कांग्रेस नेता ने धनखड़ के सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के लिए इशारों-इशारों में मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की। उन्होंने आगे लिखा कि इस बात का कोई स्पष्टीकरण नहीं है कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहने वाले,दृढ़ और उत्साही जगदीप धनखड़ एक महीने से भी अधिक समय से पूरी तरह से गुमनाम क्यों हैं?
यह भी पढ़ें- कोई नहीं देख पाएगा PM मोदी की डिग्री, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, सूचना आयोग का आदेश रद्द
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस्तीफे का ये पूरा प्रकरण वास्तव में विचित्र है और ये दर्शाता है कि G2 किस तरह काम करता है।’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ‘G2’ से उनका मतलब क्या है?
Amit shahs statement on dhankhar congress retaliated jairam ramesh said mystery has deepened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चे प्लेटफॉर्म पर छूटे तो रोकी ट्रेन: आगरा फोर्ट स्टेशन पर चेन पुलिंग बना विवाद, RPF की कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 29, 2026 | 01:34 PMजंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Jul 29, 2026 | 01:34 PMगडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Jul 29, 2026 | 01:32 PMAntarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
Jul 29, 2026 | 01:32 PMआगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Jul 29, 2026 | 01:19 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Jul 29, 2026 | 01:18 PM2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
Jul 29, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














