‘कहां हैं…फौरन आइए’, अमित शाह ने ओवैसी को आनन-फानन में दिल्ली क्यों बुलाया, क्या होने वाला है?
Amit Shah Called Asaduddin Owaisi: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को फोन कर के तुरंत दिल्ली बुलाया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
अमित शाह व असदुद्दीन ओवैसी (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पहलगाम हमले को लेकर एक और बड़ी ख़बर सामने आ रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कुछ देर पहले एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को फोन कर के फौरन दिल्ली बुलाया है।
दरअसल, आज यानी गुरुवार को राजधानी में पहलगाम हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक होने वाली है। इसके लिए असदुद्दीन ओवैसी को बुलाया नहीं गया। जिसके बाद ओवैसी ने रिजिजू को फोन लगा के न बुलाने का कारण पूछा।
जिस पर रिजिजू ने कहा कि हम केवल उन पार्टियों को आमंत्रित कर रहें है जिनके पास कम-से कम पांच सांसद हैं। अगर सभी को बुलाएंगे तो ज्यादा समय लगेगा। इस पर ओवैसी ने कहा कि इतना बड़ा हमला हुआ है। ऐसे में क्या पीएम एक घंटा अतिरिक्त समय नहीं दे सकते?
सम्बंधित ख़बरें
‘कवि, विचारक और विलक्षण प्रतिभा के धनी गुरुदेव’, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं
बंगाल में नई सरकार का आगाज: किसके सिर सजेगा CM का ताज? अमित शाह की मौजूदगी में आज विधायक दल की बैठक
अमित शाह ने किया ओवैसी को फोन
यह ख़बर सामने आने के बाद गृहमंत्री ने ओवैसी की बात मान ली। उन्होंने हैदराबाद सांसद को फोन करके सीधा बुला लिया है। अमित शाह के बुलावे पर ओवैसी ने कहा कि हमने टिकट बुक करवा लिया है और जल्द ही मैं बैठक में पहुंच जाउंगा।
#WATCH | | Hyderabad, Telangana: On the all-party meeting called over #PahalgamTerroristAttack, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, “The reason for which the all-party meeting is called is of national importance. The Home Minister just called me and asked where I am. He has asked… pic.twitter.com/MnKF9TjiEe — ANI (@ANI) April 24, 2025
सर्वदलीय बैठक क्यों होती है?
बुधवार को यह तय हुआ कि सभी दलों की बैठक बुलाई जाएगी। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग दलों से बात की। जब देश की सुरक्षा को कोई बड़ा खतरा होता है तो सरकार सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बुलाकर चर्चा करती है।
पहलगाम हमले से जुड़ी हर एक ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऐसा पहले भी हुआ है, जैसे 2019 में पुलवामा हमले के बाद या 2020 में भारत और चीन के बीच तनाव के दौरान। ऐसी बैठकों का मकसद देश की एकता दिखाना होता है और सभी नेता मिलकर समाधान पर चर्चा करते हैं। साथ ही विपक्ष को भी सरकार से अपने सवाल पूछने और पूरी जानकारी हासिल करने का मौका मिलता है।
