अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

UCC Implementation NDA States 2029: अमित शाह ने UCC को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने 2029 से पहले बीजेपी शासित राज्यों में इसे लागू करने की सरकार की योजना पर बात की और कई अहम मुद्दों का जिक्र किया।
Amit Shah UCC 21 States
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amit Shah on UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर देंगे। गृह मंत्री ने कहा कि पार्टी पहले ही कई राज्यों में UCC बिल को लागू कर चुकी है। 

अमित शाह ने रविवार को मुंबई में मीडिया को संबोधित किया। जहां उन्होंने आतंकवादी हमलों, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऑपरेशन्स को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकी हमलों के खिलाफ करारा जवाब देने की नीति अपनाकर दुनिया को अपनी ताकत से अवगत कराया है। 

देश को तीन बड़े संकटों से मिली राहत 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने, नक्सलवाद पर नियंत्रण और पूर्वोत्तर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान से देश को तीन बड़े संकटों से राहत मिली है। 

उन्होंने कहा कि, हमने कई राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया है। मुझे पूरा यकीन है कि हम 2029 से पहले बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार वाले सभी 21 राज्यों में UCC लागू कर देंगे। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऑपरेशनों ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी बनाई है, जबकि अलग-अलग सेक्टर में सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

भारत पर हमला करने से पहले दो बार सोचेगा दुश्मन

मुंबई में 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोलते हुए, गृह मंत्री शाह ने कहा, किसने सोचा होगा कि, आतंकवादी हमले का जवाब पाकिस्तान की सीमा में घुसकर दिया जाएगा, और देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिलेगा जो इतना कड़ा फैसला ले सके?

उन्होंने कहा कि चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी रक्षा नीति अपनाई है जिससे दुश्मन भारत पर हमला करने के बारे में सोचने से पहले दो बार सोचे और कांप उठे। 

गृह मंत्री ने कहा कि चाहे राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर हो, केदारनाथ का कायाकल्प हो या महाकाल लोक, भारत ने वह कर दिखाया है जिसके बारे में दशकों तक लोगों में बात करने की भी हिम्मत नहीं थी।

पीएम मोदी ने बदली भारत की आर्थिक तस्वीर

पिछले 12 सालों में पीएम मोदी द्वारा देश में लाए गए बड़े आर्थिक बदलावों पर जोर देते हुए कहा कि, आज भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों को यह भरोसा और संकल्प दिया है कि 15 अगस्त 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया का नंबर एक देश बनकर उभरेगा।

Amit Shah UCC 21 States
छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पीएम मोदी द्वारा लाए गए बदलावों ने अर्थव्यवस्था को बहुत बढ़ावा दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि पीएलआई योजनाओं और निर्यात को बढ़ावा देने वाली सुविधाओं की वजह से भारत का निर्यात लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए गए, और 7.8 प्रतिशत की विकास दर के साथ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com