आरआरबी परीक्षा पर बवाल के बीच राहुल गांधी ने किया विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन, कही ये बात
- Written By: आसिफ सईद
File Photo
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षा (NTPC Exams) की प्रक्रिया का विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकारों के लिए आवाज उठाने को हर नौजवान स्वतंत्र है।
उन्होंने बिहार में एक ट्रेन रोककर राष्ट्रगान गा रहे युवाओं का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने को हर नौजवान स्वतंत्र है, जो भूल गए हैं, उन्हें याद दिला दो कि भारत लोकतंत्र है, गणतंत्र था, गणतंत्र है!”
अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने को हर नौजवान स्वतंत्र है,
जो भूल गए हैं, उन्हें याद दिला दो कि भारत लोकतंत्र है,
गणतंत्र था, गणतंत्र है!#JusticeForStudents pic.twitter.com/9rK8I3CEox — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 26, 2022
गौरतलब है कि रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा
‘कांग्रेस में न नेता, न नीति और न ही नियत’; MP कांग्रेस के हंगामे पर दुर्गेश केसवानी ने कसा तंज
सुरखी विधानसभा में कांग्रेस साफ! पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सैकड़ों समर्थकों संग BJP में शामिल; मची खलबली
भोपाल से दिल्ली तक मचेगा हड़कंप, उमंग सिंघार का बड़ा ऐलान; 1 अगस्त को देश भर के कलेक्टॉरेट घेरेगा विपक्ष
प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगी। बिहार के कई स्थानों पर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कई ट्रेनों को रोका। इस दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया।
