Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरिंदर देशभक्त हैं; राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वालों के साथ गठबंधन को तैयार भाजपा: दुष्यंत गौतम

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: Oct 20, 2021 | 05:10 PM
Follow Us
Follow Us:

[blurb content=”हमारा प्रमुख मुद्दा राष्ट्रवाद और राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है। इस एजेंडे पर जो भी पार्टी हमारे साथ गठबंधन करना चाहती है, उसका स्वागत है। अमरिंदर सिंह कभी एक सैनिक थे और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर उनके रुख की प्रशंसा की जानी चाहिए।”]

नयी दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह देशभक्त हैं और भाजपा देशहित को सर्वोपरि रखने वालों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है।

किसानों के मुद्दों को हल करने की सिंह की शर्त के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि सिंह ने किसानों का आंदोलन खत्म होने के बारे में कोई बात नहीं की।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- समर्थक भी पार्टी की कार्यशैली से शर्मिंदा महसूस कर रहे

अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया

तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ

गौतम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”उन्होंने किसानों के मुद्दों पर बात नहीं की। हम इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। समय आने पर दोनों साथ बैठकर किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि जहां तक आंदोलन की बात है, तो वह राजनीति से प्रेरित है। 

गौतम ने कहा, ”हमारा प्रमुख मुद्दा राष्ट्रवाद और राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है। इस एजेंडे पर जो भी पार्टी हमारे साथ गठबंधन करना चाहती है, उसका स्वागत है।” भाजपा नेता ने कहा कि अमरिंदर सिंह कभी एक सैनिक थे और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर उनके रुख की प्रशंसा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ”…वह (अमरिंदर सिंह) एक सैनिक थे। वह देश के लिए खतरों और इसे कैसे सुरक्षित रखना है, इस बारे में जानते हैं। वह देशभक्त हैं और जब भी सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सुरक्षा की बात होती है, तो हम उनके रुख की सराहना करते हैं। राष्ट्रवादी भाजपा के लिए ‘अछूत’ नहीं हैं।”

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अक्सर पंजाब के सामाजिक मुद्दों पर सिंह की आलोचना करती रही है। बहरहाल, गौतम ने संकेत दिया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है, क्योंकि ‘अमरिंदर सिंह को अभी अपनी पार्टी बनानी है और अपने विचार रखने हैं।’

सिंह ने पिछले महीने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कटु विवाद और प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। इस्तीफा देने के बाद सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।(एजेंसी)

Amarinder is a patriot bjp ready for alliance with those who put nation first dushyant gautam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2021 | 05:10 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP
  • Capt. Amrinder Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.