

मुंबई: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष पर बवाल ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक संसथान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लैटर लिखकर फिल्म के स्क्रीनिंग बैन कराने की रिक्वेस्ट की है। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर, प्रोडूसर और संवाद लेखक के खिलाफ एफआईआर करने की जरूरत है।
फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग बैन करने की मांग
आल इंडियन साइन वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर रिक्वेस्ट किया है कि फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग सभी सिनेमाघरों में रोक दी जाए। साथ ही सभी OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज करने से बैन कर दिया जाए। यही नहीं आल इंडियन साइन वर्कर्स एसोसिएशन ने कहा कि फिल्म के फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत, संवाद लेखक मनोज मुंतशिर और प्रोडूसर के खिलाफ एफआईआर करने की जरूरत है।
हिदूं धर्म के लोगों की भावनाएं आहत
आल इंडियन साइन वर्कर्स एसोसिएशन ने पत्र में लिखा कि फिल्म के डायरेक्टर, प्रोडूसर और संवाद लेखक ने भगवान राम, माँ सीता, राम सेवक हनुमान का मजाक बनाए का काम किया, जिससे हिदूं धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई है।