- Hindi News »
- India »
- Air Pollution In Delhi Decreased Aqi Reached In Medium Category
दिल्ली के लोगों ने ली राहत की सांस, वायु प्रदूषण घटा…बेहद खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा AQI
दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में वायु प्रदूषण घटता दिख रहा है। लंबे समय बाद दिल्ली के लोगों ने बुधवार को 50 दिन बाद स्वच्छ हवा में सांस ली।
- Written By: Saurabh Pal

दिल्ली प्रदूषण (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में वायु प्रदूषण घटता दिख रहा है। लंबे समय बाद दिल्ली के लोगों ने बुधवार को 50 दिन बाद स्वच्छ हवा में सांस ली। राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे प्रदूषण से काफी राहत मिली। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 178 दर्ज किया गया जो मंगलवार को 268 दर्ज किया गया था।
इससे पहले 15 अक्टूबर को एक्यूआई 198 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया था। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार अगले दिन एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में बुधवार से सात दिसंबर तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है, जिसके कारण आठ दिसंबर से मध्यम कोहरा छाने लगेगा।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग
Delhi Weather: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ-साथ गिरे ओले; लोगों को मिली गर्मी से राहत
हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी और तुगलकाबाद में हंगामा…दिल्ली पुलिस ने संभाली स्थिति; इस वजह से हुआ था विवाद
शहर के 38 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से केवल श्री अरबिंदो मार्ग केंद्र में बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि आठ अन्य केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शेष केंद्रों ने ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता की सूचना दी। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
आईएमडी के अनुसार, स्वच्छ हवा के साथ दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 2.5 डिग्री अधिक है तथा दिन में आर्द्रता का स्तर 66 से 44 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदूषण एक गंभीर विषय है। अब प्रदूषण घटने के बाद उम्मीद है जल्द ही स्कूलों व दफ्तरों में पूरी क्षमता के साथ जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। प्रदूषण में कमी का एक कारण यह भी है किसान अब फसल अवशेष नहीं जला रहे हैं।
Air pollution in delhi decreased aqi reached in medium category
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM













