Haryana CM Swearing In Ceremony: सैनी 2.0 की इस दिन होगी भव्य शुरुआत, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

इस साल के हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजें आने का बाद अब हरियाणा की पूरी जनता को अब इंतजार इस बात कै है कि हरियाणा के अगले सीएम के रूप में कौम शपथ लेगा, तो आज के इस लेख में हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं।
हरियाणा में 28 फरवरी तक तीन नए कानून लागू करने का सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान, अपराधियों की अब खैर नहीं
नयाब सिंह सैनी (सोर्स:-सोशल मीडिया)
Updated on

चंडीगढ़ : इस साल के हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजें आने का बाद अब हरियाणा की पूरी जनता को अब इंतजार इस बात कै है कि हरियाणा के अगले सीएम के रूप में कौम शपथ लेगा, तो आज के इस लेख में हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं। आपको बताएंगे कि हरियाणा में सीएम के रूप में कौन और किस दिन शपथ लेगा। इसके लिए पढ़ते जाइए इस लेख को अंत तक।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने एक बार फिर से जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। ऐसे में चुनाव के नतीजों के दिन ही ये तय हो गयी थी कि हरियाणा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी एक बार फिर से हरियाणा सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी रहेंगे मैजूद

बता दें कि नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहने वाले हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाना है, जहां लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा शपथ ग्रहण सहारोह में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी उपस्थित रहने वाली है। अब तक के आए जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल, निखिल मदान को जगह मिल सकती है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में बीते बुधवार को PM मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। ठीक उसके बाद बीते गुरुवार को उन्होंने राजधानी में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की।

इस होनी है शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 17 अक्टूबर को होना है। नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बता दें कि हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। जिससे भाजपा अपनी सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमटकर रह गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com