-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Air India Group Extends Helping Hand To All Passengers Announces Several Steps
इंडिगो संकट के बीच एयर इंडिया ग्रुप आया आगे, मदद के लिए किया बड़ा ऐलान
- Written By: अर्पित शुक्ला
Indian Aviation Crisis: एयर इंडिया ग्रुप की तरफ से कहा गया है कि फंसे हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एयरपोर्ट पर भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
IndiGo Crisis: एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि पूरे भारत में यात्रियों को हो रही बड़ी दिक्कतों को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फंसे हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की है।
एयर इंडिया ने बताया कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों में इकोनॉमी क्लास के किराए पर पहले से ही एक तय सीमा लगा दी गई है। इसका मकसद यह है कि ऑटोमेटेड रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम के कारण किराए डिमांड और सप्लाई के हिसाब से बहुत ज्यादा न बढ़ें। इसके अलावा, एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइन 6 दिसंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी नए किराया-नियमों का पालन करने की प्रक्रिया में भी हैं।
कैंसिल करने की फीस में खास छूट
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर बदलाव या कैंसिल करने की फीस में खास छूट दी है, ताकि यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सके। जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर तक किसी भी एयरलाइन से 15 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर ली थी, वे अपनी टिकट बिना रीशेड्यूलिंग फीस दिए किसी और तारीख़ पर बदल सकते हैं। चाहें तो बिना किसी कैंसिलेशन फीस के पूरा रिफंड लेते हुए टिकट कैंसिल भी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
ग्रेटर नोएडा से उड़ा विमान! जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं कमर्शियल फ्लाइट, IndiGo ने भरी ऐतिहासिक उड़ान- VIDEO
एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर
नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा, छूटीं कनेक्टिंग उड़ानें; डेढ़ घंटे का सफर बना 5 घंटे की परेशानी
एयर इंडिया ने बताया कि यह सुविधा एक बार के लिए है और केवल 8 दिसंबर तक किए गए बदलाव या कैंसिलेशन पर लागू होगी। अगर यात्री अपनी उड़ान की तारीख़ बदलते हैं और नए किराए में फर्क है, तो उन्हें वह अतिरिक्त किराया देना होगा।
अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन लगाए गए
एयर इंडिया की तरफ से बताया गया कि जो यात्री इस एक बार मिलने वाली छूट का इस्तेमाल करके अपनी बुकिंग बदलना या कैंसिल करना चाहते हैं, वे किसी भी एयरलाइन के 24×7 कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करके या दुनिया भर में मौजूद किसी भी ट्रैवल एजेंट के जरिए यह काम कर सकते हैं। इसके साथ ही, ज्यादा कॉल आने की वजह से और जल्दी जवाब देने के लिए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने हेल्प सेंटर में अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन लगाए हैं।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने बड़े नेटवर्क पर सभी फ्लाइट्स में ज्यादा से ज्यादा सीटें उपलब्ध करा रहे हैं। दोनों एयरलाइनें यह भी सुनिश्चित कर रही हैं कि यात्री और उनका बैगेज जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंच जाएं। इसके लिए कुछ खास रूट्स पर अतिरिक्त फ्लाइट्स भी चलाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- Goa Night Club Fire: गोवा के नाइट क्लब में सिलिंडर ब्लास्ट, 23 लोगों की मौत, CM पहुंचे
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन्स, आर्म्ड फोर्सेस के सदस्य और उनके डिपेंडेंट्स के लिए स्पेशल डिस्काउंट और फायदे देते हैं। इससे योग्य यात्री पहले से तय इकॉनमी-क्लास किराए से भी कम कीमत पर टिकट बुक कर सकते हैं और अच्छी बचत कर सकते हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Air india group extends helping hand to all passengers announces several steps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही: चलती BMW कार पर गिरा मलबा, बाल-बाल बची चालक की जान
Jun 20, 2026 | 05:46 PMPM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेस्टस
Jun 20, 2026 | 05:45 PMBharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
Jun 20, 2026 | 05:45 PMकानपुर देहात के बोतल बाबा का कारनामा: फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का करते थे दावा; FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
Jun 20, 2026 | 05:41 PMबस के सामने दौड़ पड़ी मासूम बच्ची, एक सेकंड की दूरी ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jun 20, 2026 | 05:35 PMउज्जैन: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा
Jun 20, 2026 | 05:32 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
Jun 20, 2026 | 05:32 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














