विमान हादसे से सहमे उड्डयन मंत्री: PM ने फोन कर घटनास्थल भेजा, बोले- यात्रियों और परिवारों की चिंता है

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा इस पूरे हादसे की निष्पक्षता से जांच होगी। उन्होंने कहा कि वे PM के निर्देश पर तुरंत मौके पर पहुंचे। अभी संख्याओं के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। हम पूरी मदद कर रहे।
विमान हादसे से सहमे उड्डयन मंत्री: PM ने फोन कर भेजा मौके पर, बोले- यात्रियों और परिवारों की चिंता है
PM नरेंद्र मोदी ने खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को फोन कर घटनास्थल भेजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को फोन कर घटनास्थल पर भेजा। मंत्री ने मौके पर पहुंचकर कहा कि वे अभी तक इस हादसे की भयावहता से उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह से निष्पक्ष और गहराई से जांच करेगी और यह पता लगाया जाएगा कि यह दुखद घटना आखिर क्यों और कैसे हुई।

हादसे के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि वह पूरी तरह से स्तब्ध हैं और केवल पीड़ित यात्रियों व उनके परिवारों के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए वह कोई आंकड़ा नहीं देना चाहते। उन्होंने बताया कि कई एजेंसियां बचाव कार्य में लगी हुई हैं और गृह मंत्री भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। विजय रूपाणी समेत अन्य विदेशी नागरिकों की मौजूदगी की भी जानकारी दी गई।

पीएम ने खुद भेजा घटनास्थल पर

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर हादसे की जानकारी दी और तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा। मंत्री ने बताया कि वे अभी तक मानसिक रूप से इस घटना से उबर नहीं पाए हैं।

निष्पक्ष और गहन जांच का भरोसा

मंत्री ने दोहराया कि सरकार इस मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि इस हादसे के पीछे की सच्चाई सामने आए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अभी संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कहना संभव नहीं है कि हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं। जब तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, तब तक वे कोई भी संख्या बताने की स्थिति में नहीं हैं। मंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि विमान में भाजपा नेता विजय रूपाणी भी मौजूद थे, साथ ही कुछ विदेशी नागरिक भी सवार थे। हालांकि उन्होंने अभी तक उनके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। सरकार की पूरी टीम इस मामले को गंभीरता से देख रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com