बजट का एलान के बाद सोना का दाम गिरा धड़ाम, 4 हजार तक सस्ता हुआ गोल्ड
22 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का दाम 72,000 के ऊपर चल रहा था, जो की आज गिरकर 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। इसी के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट आई है।
- Written By: शानू शर्मा
गोल्ड रेट (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। जिसमें सोना-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) को 15% से घटाकर 6% कर दिया गया। जिसके बाद मार्केट में सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है। वहीं दुकानों में खरीदने वालों की लंबी कतार लगी है।
22 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का दाम 72,000 के ऊपर चल रहा था, जो की आज गिरकर 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। इसी के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट आई है।
चांदी की बात करें तो 22 जुलआई को इसका भाव 89203 रुपये प्रति किलो था। वहीं आज इसका भाव घटकर 81891 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। कुल मिलाकर आज चांदी के दाम में भी 3 हजार रुपए की गिरावट देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: मुंबई, नागपुर से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; देखें अपने शहर का ताजा भाव
बजट पेश होते ही गिरा भाव
बता दें कि बजट पेश होने से पहले लगातार सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन जैसे ही वित्त मंत्री ने अपने भाषण में सोना-चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया वैसे ही सोना-चांदी के भाव में गिरावट आने लगी थी। उसी दिन एमसीएक्स पर सोना का दाम 4 हजार तक गिर गया।
क्या है सोना के भाव
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,010 रुपए है। वहीं मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,860 रुपए पर आ गई। वहीं कोलकाता की बात करें तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोना की कीमत 64,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 70,860 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,800 रुपए बताया जा रहा है। इसके अलावा भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,910 रुपए है।
बजट में खास
बता दें कि इस बार के बजट में सोने, चांदी के साथ महत्वपूर्ण खनिजों, मोबाइल फोन के अलावा शीया नट्स, समुद्री क्षेत्र के सामान जैसे झींगा व उसका चारा, मछली का चारा, चारा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे लिपिड तेल कैंसर की दवाएं, प्लैटिनम जैसी अन्य कीमती धातुएं, कपड़ा, इस्पात, तांबा, पूंजीगत सामान, पोत परिवहन, चिकित्सकीय उपकरण और चमड़ा क्षेत्र की वस्तुओं पर भी शुल्क कम कर दिया गया है।
