-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Adhir Ranjan Told Scindia Maharaj Then The Minister Said My Name Is Jyotiraditya Scindia
अधीर रंजन ने सिंधिया को कहा ‘महाराज’ तो मंत्री बोले- मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है
- Written By: रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को सदन में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘महाराज’ कहकर संबोधित किया जिस पर मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस नेता को सूचित करना चाहते हैं कि उनका नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली।
नागर विमानन मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान चौधरी ने कहा, ‘‘एक महाराज यहां हैं और दूसरे महाराज ‘एयर इंडिया’ का निजीकरण किया जा रहा है।” इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में कुछ हवाई अड्डों को लेकर सवाल किया। पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के नेता को सूचित करना चाहता हूं कि मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। वह बार-बार मेरे अतीत के बारे में चर्चा करते रहे हैं। मैं उन्हें सिर्फ यह सूचित करना चाहता था।”
प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी से कहा कि वे सांसदों को स्मार्ट सिटी योजना से संबंधित सलाहकारों की बैठकों में सांसदों को बुलाएं। उन्होंने कहा, ‘‘सांसदों को सलाहकार समिति की बैठक में नहीं बुलाया जाता। यह सभी सांसदों की वेदना है।” इसके बाद बिरला ने सदन में यह भी पूछा कि क्या बैठक में बुलाया जाता है तो कई सांसदों ने कहा, ‘‘नहीं।”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पुरी ने कहा कि अगर सांसद कुछ चाहते हैं तो वह उस बारे में बात करने को तैयार हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने अपने मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कोरोना महामारी में एमएसएमई उद्योग पर भारी असर हुआ है। कई बंद हुए और कई आरंभ हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कई पहल की गईं। इस योजना के तहत 2.8 लाख करोड़ रुपये एमएसएमई इकाइयों की मदद के लिए खर्च किए गए।
Adhir ranjan told scindia maharaj then the minister said my name is jyotiraditya scindia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Salman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
Jul 03, 2026 | 02:13 PMनितिन गडकरी के गढ़ में क्यों अटकी 85 करोड़ की फाइल? नागपुर के सदर फ्लाईओवर का डिजाइन 2 साल बाद भी फाइनल नहीं
Jul 03, 2026 | 02:12 PMकपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMहोर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
Jul 03, 2026 | 02:04 PMमुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 02:00 PMपत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PMजबलपुर के बेलखेड़ा में उफनते नाले में फंसी बोलेरो, 5 लोग तैरकर बाहर निकले, तेज बहाव में बहे युवक का शव बरामद
Jul 03, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














