Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अडानी को फिर लगा बड़ा झटका, अब अमीरों की लिस्ट में 25वें पायदान पर, इतनी बची संपत्ति

वक्त का पासा कब पलट जाए और कब कोई अमीर से भिखारी और भिखारी से अमीर बन जाए यह कोई नहीं बता सकता। कुछ ऐसा ही गौतम अडानी के साथ हो रहा है, जिसके चलते वे काफी दिनों से चर्चा में है।

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 20, 2025 | 06:01 PM

तेलंगाना सरकार ने गौतम अडाणी के 100 करोड़ के डोनेशन को ठुकराया

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कहते है ना एकदम अचानक से मिली शोहरत चंद पलों में हाथो से जा सकती है। वक्त का पासा कब पलट जाए और कब कोई अमीर से भिखारी और भिखारी से अमीर बन जाए यह कोई नहीं बता सकता। कुछ ऐसा ही गौतम अडानी के साथ हो रहा है, जिसके चलते वे काफी दिनों से चर्चा में है। जितनी जल्दी उन्होंने बुलंदियां हासिल की उतने ही जल्दी वो नीचे आ गए। जी हां हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में 25वें पायदान पर है। आइए जानते है पूरी खबर…

टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से बाहर

बीते कुछ दिनों से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। जैसा कि हम सब जानते है हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई और कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) घटकर करीब आधा हो गया। इस वजह से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए। इतना ही नहीं बल्कि बीते अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी का कद लगातार घटता जा रहा है। सोमवार को Bloomberg Billionaires List में वे खिसककर 25वें पायदान पर पहुंच गए। नंबर तीन से ऐसे फिसले गौतम अडानी गौतम अडानी 24 जनवरी तक दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे।

पिछले साल इस वजह से आये थे सुर्ख़ियों में

लेकिन हिंडबनर्ग की रिपोर्ट के बाद से उनकी कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट आई। इस वजह से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में नीचे गिरते चले गए। अडानी ने पिछले साल फरवरी में भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था और एशिया के सबसे अमीर और दुनिया में 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन थे। सितंबर 2022 में 155 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के पायदान तक पहुंचे थे. लेकिन इस साल जनवरी के आखिर में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने गौतम अडानी को तगड़ा झटका दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली दौरा छोड़ बारामती पहुंचे शरद पवार; अदाणी के साथ 45 मिनट की मीटिंग से गहराया सस्पेंस, सियासी हलचल तेज

महीने भर पहले ही तो साथ खड़े थे! भावुक हुए गौतम अदाणी, बोले- अजित दादा के विजन से ही बनेगा महाराष्ट्र

Gautam Adani को लगा बड़ा झटका… नेटवर्थ में $7.86 अरब की गिरावट, दुनिया के अमीरों में पहुंचे इस स्थान पर

अदाणी पावर की बड़ी जीत: NCLAT ने विदर्भ इंडस्ट्रीज अधिग्रहण पर लगाई मुहर, विरोध की याचिकाएं खारिज

जानें अब कितनी है संपत्ति?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी कुल नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) गिरकर 49.1अरब डॉलर रह गई है। पिछले सप्ताह मंगलवार को गौतम अडानी की कुल संपत्ति 52.4 अरब डॉलर थी। तीन कारोबारी दिनों में ही उनकी संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर घटी है। गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट (Gautam Adani Net Worth Fall) के चलते न केवल वे अरबपतियों की लिस्ट में नीते की ओर खिसकते जा रहे हैं, बल्कि उनके सिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia’s Richest Person) का ताज भी छिन चुका है। दौलत के मामले में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अडानी से काफी आगे निकल चुके हैं।

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में इतना अंतर

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में अब करीब 34 अरब डॉलर का अंतर आ गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी फिलहाल अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 83.6 अरब डॉलर है। लंबे समय से गौतम अडानी (Gautam Adani) के साथ ही दूसरे भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट (Top-10 Billionaires)में अपना दबदबा कायम रखे हुए थे, लेकिन उनकी नेटवर्थ में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

1 नंबर पर हैं बर्नार्ड अर्नाल्ट

फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) लगातार Top-10 Billionaires List में पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 192 अरब डॉलर है। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर टेस्ला सीईओ एलन मस्क 187 अरब डॉलर नेटवर्थ (Elon Musk Networth) के साथ काबिज हैं। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति 121 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं। वहीं, बिल गेट्स (Bill Gates) 117 अरब डॉलर और वॉरेन बफेट (Warren Buffett) 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ क्रमश: चौथे और पांचवे सबसे रईस हैं। इस तरह गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है।

Adani got a big blow again now on the 25th position in the list of the rich so much wealth left

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2023 | 11:50 AM

Topics:  

  • Gautam Adani
  • Warren Buffett

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.