अभिनेत्री काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप
- Written By: आसिफ सईद
Photo:Social Media
मुंबई: अभिनेत्री काव्या थापर (Actress) को जुहू पुलिस (Juhu Police) ने गिरफ्तार (Arrest) किया है। उनपर आरोप है कि, उन्होंने कार (Car) से टक्कर मार एक शख्स को घायल (Injured) कर दिया और इसके बाद कथित तौर पर पुलिस (Police) से बदसलूकी की।
एएनआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि, अभिनेत्री काव्या थापर को गुरुवार सुबह शराब के नशे में कार को टक्कर मारने और एक व्यक्ति को घायल करने के बाद पुलिस के साथ हाथापाई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Maharashtra | Actress Kavya Thapar was arrested & sent to judicial custody, on charges of engaging in a scuffle & using abusive language with the police, after she hit a car & injured a person under the influence of alcohol, yesterday morning: Juhu Police — ANI (@ANI) February 18, 2022
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी 26 वर्षीय अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना जुहू में जे डब्ल्यू मैरियट होटल के पास बृहस्पतिवार को तड़के करीब एक बजे हुई, जब थापर शराब के नशे में अपनी एसयूवी कार चला रही थी ।
अधिकारी ने कहा कि थापर ने कार से नियंत्रण खो दिया और एक खड़े वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी । वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी , जिसके बाद जुहू पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देखकर अभिनेत्री ने गालीगलौज शुरू कर दी और उनके साथ हाथापाई का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि थापर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एएनआई ने जुहू पुलिस के हवाले से बताया है कि, अभिनेत्री को कोर्ट में पेश किया गया था जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
