

रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को अदालत की तरफ से झटका लगा है। बेटे के फेक सर्टिफिकेट मामले में आज़म खान (Azam Khan) उनकी पत्नी तजीन फातिमा (Tazeen Fatima) और बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) को दोषी करार दिया। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 7-7 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला रामपुर (Rampur) की विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में लिया गया। यह मामला आज़म खाने के बेटे अब्दुल्ला आज़म के कथित दो जन्म प्रमाणपत्रों (Fake Birth Certificate) से जुड़ा हुआ था।