-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Abdul Rahim Rather Becomes Speaker Of Jammu And Kashmir Assembly
कौन हैं अब्दुल रहीम राथर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बने पहले अध्यक्ष
- Written By: दीपिका पाल
जम्मू-कश्मीर में आज सर्वसम्मति के साथ विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर को चुना गया है। इस चयन को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल ने बधाई दी है।

अब्दुल रहीम राथर (सौ.सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आज नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत हो गई है वहीं पर सर्वसम्मति के साथ विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर को चुना गया है। इस चयन को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल ने बधाई दी है। बताया जा रहा है कि,कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सहकारिता एवं निर्वाचन मंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा में संभावित नाम में से एक राथर के नाम का प्रस्ताव पेश किया और सदन के सदस्य अर्जुन सिंह ने राथर को अध्यक्ष के चुने जाने का समर्थन किया।
पूर्व वित्त मंत्री रह चुके हैं राथर
2014 में मिली थी हार
सात बार के विधायक रहे अब्दुल रहीम राथर ने अब तक के राजनीतिक करियर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार के तौर पर चरार-ए-शरीफ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1977 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसमें 1977 के बाद से सालों में 1983, 1987, 1996, 2002 और 2008 में लगातार पांच बार जीते। लेकिन उन्हें 2014 के विधानसभा चुनाव में जम्मू- कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के गुलाम नबी लोन से हार मिली। 10 साल के इंतजार के बाद वे फिर से चरार-ए-शरीफ से सातवीं बार विधायक के तौर पर चुने गए है।
ये भी पढ़ें-हर सुनामी से पहले चेतावनी और कार्रवाई जरूरी, विश्व जागरूकता दिवस पर जानिए बचाव के 5 सबक
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
आखिरी बार कब आयोजित हुआ था सत्र
आपको बताते चलें कि, आज 4 नवंबर से जम्मू-कश्मीर के विधानसभा सत्र की शुरुआत हो गई है यहां पर इस सत्र को लेकर 6 साल का लंबा इंतजार आज खत्म हुआ है। बताते चलें कि, इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा का आखिरी सत्र जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने से एक साल पहले 2018 की शुरुआत में आयोजित किया गया था। आज से शुरु हुए विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। सत्र के दौरान आज उपराज्यपाल का अभिभाषण भी हुआ है।
Abdul rahim rather becomes speaker of jammu and kashmir assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










