-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Aap Gets A Setbac Before Haryana Assembly Election Former Minister Rajendra Pal Gautam Joins Congress
AAP को लगा झटका, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने थामा कांग्रेस का दामन
- Written By: शानू शर्मा
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और दिल्ली के सीमापुरी विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ वो अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

राजेंद्र पाल गौतम (सौ:-सोशल मीडिया)
दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के सीमापुरी विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने आप छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनके द्वारा दिए गए तीन पेज का इस्तीफा नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ ! जय भीम !”
राहुल गांधी के नारे ने जीता दिल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली के के कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह पल कोई आम पल नहीं है। यह गर्व का क्षण है। आज अम्बेडकरवादी नेता राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
वहीं पार्टी में शामिल होते ही पाल गौतम ने कहा कि राहुल गांधी का ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान” का नारा मेरे दिल को छू गया। अब मैं भी उनके साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने के लिए तैयार हूं।
सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ !
जय भीम ! pic.twitter.com/vzwfO8mCHB — (समण) Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) September 6, 2024
यह भी पढ़ें- RJD को सुप्रीम कोर्ट से झटका, आरक्षण को लेकर राज्य सरकार के संशोधनों की याचिका खारिज, नोटिस जारी
हरियाणा में गठबंधन पर फंसा पेंच
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी चरम पर है। ऐसे में आप के पुराने नेता का पार्टी छोड़ना नुकसान साबित हो सकता है। हालांकि हरियाणा में कांग्रेस और आप ने गठबंधन की बात कही है। हालांकि अभी सीट बंटवारे पर पेंच फंसा नजर आ रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना कि गठबंधन को लेकर एक से दो दिनों के अंदर अंतिम फैसला बता दिया जाएगा।
बता दें कि राजेंद्र पाल गौतम दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें एक दलित एक्टिविस्ट के रूप में भी जाना जाता है। 2015 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी नेता को हराया था। वहीं 2020 विधानसभा चुनाव में उन्होंने एलजेपी उम्मीदवार को मात दी थी।
Aap gets a setbac before haryana assembly election former minister rajendra pal gautam joins congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














