ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि अगर संघ उन्हें पद से हटने के लिए कहेगा तो वह इस्तीफा दे देंगे और इस संगठन ने ही उनसे उनकी उम्र के बावजूद काम जारी रखने के लिए कहा है। वह आरएसएस शताब्दी समरोह के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ एक संवादात्मक सत्र के दौरान प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। भागवत ने कहा कि आरएसएस प्रमुख के पद के लिए कोई चुनाव नहीं होता। क्षेत्रीय और मंडल प्रमुख ही संघ प्रमुख की नियुक्ति करते हैं। आम तौर पर कहा जाता है कि 75 वर्ष की आयु के बाद किसी को कोई पद धारण किए बिना काम करना चाहिए।’ बता दें कि सितंबर 2025 में ही भागवत 75 साल के हो गए हैं।
08 Feb 2026 10:06 PM (IST)
08 Feb 2026 09:08 PM (IST)
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में भी हिंदूओं को एक होना चाहिए और दुनिया के हिंदूओं को भी। हिंदूओं के लिए बहुत देश नहीं हैं। बंगाल में इस बार का जो चुनाव होगा वो आर-पार का चुनाव होगा। यहां बंगाल के हर घर में एक गोपाल पाठा बनना होगा... नहीं तो वो (TMC) कत्ल करवा देगी।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "देश में भी हिंदूओं को एक होना चाहिए और दुनिया के हिंदूओं को भी। हिंदूओं के लिए बहुत देश नहीं हैं। बंगाल में इस बार का जो चुनाव होगा वो आर-पार… pic.twitter.com/tIse3jDFeu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 08:15 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के कुआलालंपुर की दो दिन की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के कुआलालंपुर की दो दिन की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे।
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/ksDMMGHso5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 07:36 PM (IST)
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कानून व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है। जो लोग आवाज उठा रहे हैं उसकी आवाज को दबाने का काम हो रहा है और कोई काम नहीं हो रहा है। हम लोग आवाज उठाते रहेंगे।
#WATCH दिल्ली पुलिस ने दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "कानून व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है। जो लोग आवाज उठा रहे हैं उसकी आवाज को दबाने का काम हो रहा है और कोई काम नहीं हो रहा है। हम लोग आवाज उठाते रहेंगे।" https://t.co/nCuoWlEu4D pic.twitter.com/uNajN0c3vl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 06:28 PM (IST)
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने गलती की है तो आप पर कार्रवाई होगी ही होगी।
#WATCH बगहा (पश्चिमी चंपारण): पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने गलती की है तो आप पर कार्रवाई होगी ही होगी।" pic.twitter.com/ozf6gQjk8X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 05:18 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर विधानसभा सत्र से पहले एक बैठक की अध्यक्षता की।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर विधानसभा सत्र से पहले एक बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/VmKxcpGQtX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 04:48 PM (IST)
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को तो गिनती भी नहीं आती। 18% या 0%? इसमें से बड़ा क्या है? किसको फायदा होगा?... जो भी इसे समझेगा, वह समझेगा कि यह कोई डील नहीं, बल्कि 'ढीलापन' है। पूरा बाज़ार उनके (अमेरिका के) हाथों में है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...भाजपा को तो गिनती भी नहीं आती। 18% या 0%? इसमें से बड़ा क्या है? किसको फायदा होगा?... जो भी इसे समझेगा, वह समझेगा कि यह कोई डील नहीं, बल्कि 'ढीलापन' है। पूरा बाज़ार उनके (अमेरिका… pic.twitter.com/ESFRERPQCS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 03:26 PM (IST)
मोहन भागवत ने कहा कि अगर संघ कहेगा तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि वह 75 साल पूरा होने के बाद भी काम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि संघ ने उन्हें इसके लिए कहा है। उन्होंने कहा कि संघ का काम संस्कारों को बढ़ावा देना है।
08 Feb 2026 01:08 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में फिसन के CEO केएस पुआ से मुलाकात की। इस दैरान फिसन के CEO केएस पुआ ने कहा, मेरी पीएम मोदी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, और मुझे यह बहुत प्रभावशाली लगा कि भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री बनाने का उनका बहुत बड़ा सपना है। हम प्रधानमंत्री को यह बताना चाहते हैं कि हम सिर्फ वहां फैक्ट्री बनाने नहीं जा रहे हैं। हमारा मकसद अपनी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करना और भारत में लोकल टैलेंट को सिलिकॉन, फर्मवेयर, सॉफ्टवेयर और AI सॉल्यूशन डिज़ाइन करने में मदद करना है। तो शायद कुछ और सालों बाद, भारत का अपना इकोसिस्टम होगा, अपना क्लस्टर होगा, जो भारतीय कंपनी का होगा, और यह उसकी लोकल भारतीय टेक्नोलॉजी बन जाएगी।
#WATCH कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में फिसन के CEO केएस पुआ से मुलाकात की।
फिसन के CEO केएस पुआ ने कहा, "मेरी पीएम मोदी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, और मुझे यह बहुत प्रभावशाली लगा कि भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री बनाने का उनका बहुत बड़ा सपना… pic.twitter.com/1PdUcssuGG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 12:31 PM (IST)
दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सम्मानित किया।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सम्मानित किया। pic.twitter.com/HUKSswzv5c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 11:57 AM (IST)
पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर, सेक्रेटरी (ईस्ट) पी. कुमारन ने कहा, "PM मोदी ने ASEAN-इंडिया ट्रेड और गुड्स एग्रीमेंट, ITGA की चल रही समीक्षा में सपोर्ट के लिए मलेशिया को धन्यवाद दिया। हमारी आर्थिक पार्टनरशिप मजबूत है और बढ़ रही है। मलेशिया ASEAN में भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार लगभग $20 बिलियन के करीब है। हमारा व्यापार अलग-अलग तरह का हो गया है, और इसमें कई तरह के कृषि उत्पाद, रसायन, खनिज, उपकरण और मशीनरी शामिल हैं। सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में, हमारे द्विपक्षीय संबंध और मज़बूत हुए हैं। पहला मलेशिया-इंडिया डिजिटल काउंसिल कुछ महीने पहले आयोजित किया गया था। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में, IIT मद्रास ग्लोबल और मलेशिया की एडवांस्ड सेमीकंडक्टर एकेडमी के साथ-साथ इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन और मलेशिया इंडस्ट्री एसोसिएशन के बीच सहयोग चल रहा है।
#WATCH कुआलालंपुर, मलेशिया: पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर, सेक्रेटरी (ईस्ट) पी. कुमारन ने कहा, "PM मोदी ने ASEAN-इंडिया ट्रेड और गुड्स एग्रीमेंट, ITGA की चल रही समीक्षा में सपोर्ट के लिए मलेशिया को धन्यवाद दिया। हमारी आर्थिक पार्टनरशिप मज़बूत है और बढ़ रही है। मलेशिया ASEAN में… pic.twitter.com/AXZ42DoFMD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 11:35 AM (IST)
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि संघ का प्रमुख न तो ब्राह्मण बन सकता है, न क्षत्रिय, न ही किसी अन्य जाति का व्यक्ति बन सकता है। हां, जो भी बनेगा, वह हिन्दू ही होगा।
08 Feb 2026 10:52 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, आज सुबह सेरी पेरडाना में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ एक शानदार मुलाकात हुई। भारत और मलेशिया समुद्री पड़ोसी हैं जिनके बीच हमेशा से गहरी दोस्ती रही है। हमने व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, आईटी, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में विकास सहयोग की समीक्षा की। हम सुरक्षा, रक्षा, AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमत हुए।
Had an excellent meeting with PM Anwar Ibrahim at Seri Perdana earlier today. India and Malaysia are maritime neighbours who have always enjoyed a close friendship. We reviewed developmental cooperation in sectors like trade, infrastructure, energy, IT, biotechnology and more. We… pic.twitter.com/4xfwFSxC8x
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
08 Feb 2026 10:49 AM (IST)
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में 59वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली में हिस्सा लिया।
#WATCH दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में 59वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/oodStHw3dq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 10:10 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर कहा, पीएम मोदी ने स्पष्ट किया था कि वह देश को झुकने नहीं देंगे और किसानों के हितों को कोई नुकसान नहीं होने देंगे। अगर हम कृषि और कृषि उत्पादों की बात करें, तो भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी उत्पाद समझौते में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे सभी उत्पाद व्यापार समझौते से बाहर रखे गए हैं।
#WATCH भोपाल: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "पीएम मोदी ने कहा था कि वह देश को झुकने नहीं देंगे और किसानों के हितों को कोई नुकसान नहीं होने देंगे। इस व्यापार समझौते में इन दोनों बातों का ध्यान रखा गया है... अगर हम कृषि और कृषि… pic.twitter.com/w63MEKaW3c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 09:05 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज, खेती और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तक हमारा सहयोग हर सेक्टर में गहरा रहा है। हम स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी अहम पार्टनर हैं। हमारा रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है। मैं आपको ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए एक बार फिर बधाई देता हूं। हमें भरोसा है कि मलेशिया के सहयोग से ASEAN के साथ हमारे संबंध और गहरे और व्यापक होंगे। हमारे रिश्ते की असली ताकत हमारे लोगों के बीच के संबंधों में है। भारतीय मूल के लगभग 30 लाख मलेशियाई नागरिक हमारे दोनों देशों के बीच एक जीता-जागता पुल हैं।
#WATCH कुआलालंपुर, मलेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज, खेती और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तक हमारा सहयोग हर सेक्टर में गहरा रहा है। हम स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी अहम पार्टनर हैं। हमारा रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत… pic.twitter.com/8WsKpTwDNd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 09:04 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं अपने करीबी मित्र मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष मैं ASEAN समिट के लिए मलेशिया की यात्रा नहीं कर पाया। लेकिन मैंने मेरे प्रिय मित्र को वादा किया था मैं जल्द से जल्द मलेशिया आऊंगा और आज वर्ष 2026 की पहली विदेश यात्रा में मैं मलेशिया आया हूं।
#WATCH कुआलालंपुर, मलेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं अपने करीबी मित्र मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष मैं ASEAN समिट के लिए मलेशिया की यात्रा नहीं कर पाया। लेकिन मैंने मेरे प्रिय मित्र को… pic.twitter.com/bMwvGBu1Pj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 08:57 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे मित्र और मलेशिया के प्रधानमंत्री मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिस प्रकार मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। मैंने देखा है कि परंपराओं से हटकर एक प्रकार से मलेशिया के जीवन को आपने कुछ ही घंटों में बहुत बखूबी प्रस्तुत किया और इतने अच्छे से जो आयोजन किया ये हमें हमेशा याद रहना वाला है। इसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं मित्रता क्या होती है और मित्रता की ऊंचाई और गहराई क्या होती है ये मैं पूरी तरह अनुभव कर रहा हूं इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।
#WATCH कुआलालंपुर, मलेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"मेरे मित्र और मलेशिया के प्रधानमंत्री मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिस प्रकार मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। मैंने देखा है कि परंपराओं से हटकर एक प्रकार से मलेशिया के जीवन को आपने कुछ ही… https://t.co/JJI0bHrwPh pic.twitter.com/x3KFA3IUOO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 08:28 AM (IST)
इंग्लैंड में बकिंघम शायर काउंसिल की मेयर प्रेरणा भारद्वाज ने कहा, "यहां मैं दूसरी बार आई हूं और भस्म आरती में हिस्सा ली। मैंने इसका बहुत आनंद लिया। मैं पिछले साल आई थी। दूसरी बार भस्म आरती में हिस्सा लेने का मौका मिला और आर्शीवाद मिला। मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे दोबारा यहां आने का अवसर मिले।
#WATCH इंग्लैंड में बकिंघम शायर काउंसिल की मेयर प्रेरणा भारद्वाज ने कहा, "यहां मैं दूसरी बार आई हूं और भस्म आरती में हिस्सा ली। मैंने इसका बहुत आनंद लिया। मैं पिछले साल आई थी। दूसरी बार भस्म आरती में हिस्सा लेने का मौका मिला और आर्शीवाद मिला...मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे दोबारा… https://t.co/oZGFRBy3CS pic.twitter.com/8ps2eVaDxw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 07:21 AM (IST)
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरदाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर हुआ।
#WATCH कुआलालंपुर, मलेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरदाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर हुआ।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/T6LoBws3L6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 07:19 AM (IST)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ मिलकर अलवर टाइगर हाफ मैराथन 2026 को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एक्टर रणदीप हुड्डा भी मौजूद थे।
#WATCH अलवर, राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ मिलकर अलवर टाइगर हाफ मैराथन 2026 को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एक्टर रणदीप हुड्डा भी मौजूद थे। pic.twitter.com/hdjjRoJSIK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 06:28 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज वह नक्सलवाद को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे, जो सुबह करीब 11 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। नक्सल विरोधी रणनीति के लिहाज से अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।