
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान कुआलालंपुर में भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री मलेशिया के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज वह रायपुर में नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
08 Feb 2026 07:21 AM (IST)
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरदाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर हुआ।
#WATCH कुआलालंपुर, मलेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरदाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर हुआ।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/T6LoBws3L6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 07:19 AM (IST)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ मिलकर अलवर टाइगर हाफ मैराथन 2026 को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एक्टर रणदीप हुड्डा भी मौजूद थे।
#WATCH अलवर, राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ मिलकर अलवर टाइगर हाफ मैराथन 2026 को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एक्टर रणदीप हुड्डा भी मौजूद थे। pic.twitter.com/hdjjRoJSIK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2026
08 Feb 2026 06:28 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज वह नक्सलवाद को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे, जो सुबह करीब 11 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। नक्सल विरोधी रणनीति के लिहाज से अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।






