ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
06 Mar 2026 07:44 AM (IST)
हरियाणा भाजपा विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा, "बजट पर चर्चा हो रही है, चर्चा में सब निकल कर आएगा। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस के बारे में क्या कहें। उन्होंने(नीतीश कुमार) लंबे समय तक बिहार की सेवा की है और वे केंद्र में आकर सेवाएं देंगे।"
#WATCH | चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा, "बजट पर चर्चा हो रही है, चर्चा में सब निकल कर आएगा।"
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस के बारे में क्या कहें...… pic.twitter.com/0ndN4biAeJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2026
06 Mar 2026 06:50 AM (IST)
ईरान संकट के बीच अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल के कार्गो खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी, ताकि वैश्विक बाजार में तेल आपूर्ति बनी रहे।
06 Mar 2026 06:21 AM (IST)
केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े संवैधानिक बदलावों की घोषणा की है। दिल्ली, लद्दाख, बिहार, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना सहित कई जगहों पर नए उपराज्यपाल (LG) और राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।
Breaking News Today Live: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर स्टब 6 मार्च को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आपराधिक कानूनों से संबंधित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसके अलावा देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…