ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 5 दिसंबर को कई मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
05 Dec 2025 10:06 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति भवन से रवाना हुए।
#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति भवन से रवाना हुए। pic.twitter.com/M6xos1tVb1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 09:19 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव हार से इतना ज्यादा दब गए हैं कि जनता के बीच आना ही नहीं चाहते। उन्होंने चुनाव के समय बहुत सारी बातें कह दी थी। मंत्रालय बांट दिए थे। उसके बिल्कुल विपरीत परिणाम आए और एकदम गड्ढे में गिर गए..."
#WATCH पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "तेजस्वी यादव हार से इतना ज्यादा दब गए हैं कि जनता के बीच आना ही नहीं चाहते। उन्होंने चुनाव के समय बहुत सारी बातें कह दी थी। मंत्रालय बांट दिए थे। उसके बिल्कुल विपरीत परिणाम आए और एकदम गड्ढे में गिर गए..." pic.twitter.com/JwUoviZu7O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 07:52 PM (IST)
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर कहा कि ये महत्वपूर्ण दौरा है। सभी देशों के साथ हमें संबंध मजबूत करने हैं। रूस के साथ संबंधों का अपना महत्व है। राष्ट्रपति पुतिन ने यहां आकर एक पहल की है, इसका हम स्वागत करते हैं।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर कहा, "ये महत्वपूर्ण दौरा है। सभी देशों के साथ हमें संबंध मजबूत करने हैं। रूस के साथ संबंधों का अपना महत्व है। राष्ट्रपति पुतिन ने यहां आकर एक पहल की है, इसका हम स्वागत करते हैं।" pic.twitter.com/LOFT5656bb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 06:42 PM (IST)
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने ट्वीट किया, "इंडिगो फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन की वजह से हो रही दिक्कतों की हाई-लेवल जांच भी शुरू कर दी गई है। जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी दिक्कतों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है।
05 Dec 2025 06:05 PM (IST)
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन पर कहा, "पिछले कई दिनों से बहुत बड़े पैमाने पर विमान सेवाओं पर विशेषकर कि एक एयरलाइन की सेवाएं अवरुद्ध हुई हैं। कई फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं और इससे काफी लोगों को परेशानी हुई है। यह सबके लिए चिंता का विषय है...सरकार ने इसमें हस्तक्षेप किया है...इसके बाद मुझे विश्वास है कि जो एक एयरलाइन की यातायात सेवाएं बाधित हैं, उसे पूरे तौर से पुनर्स्थापित कर दिया जाएगा..."
05 Dec 2025 05:30 PM (IST)
भारत-रूस बिज़नेस फोरम में PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज सस्ते, कुशल EVs, टू-व्हीलर्स और CNG मोबिलिटी सॉल्यूशंस में ग्लोबल लीडर है। रूस एडवांस्ड मटीरियल्स का एक बड़ा प्रोड्यूसर है। हम साथ मिलकर EV मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और मोबिलिटी टेक में साझेदारी कर सकते हैं। इससे हम न केवल अपनी ज़रूरतों को पूरी कर सकेंगे बल्कि ग्लोबल साउथ, विशेषकर अफ्रीका के विकास में भी योगदान दे सकते हैं।
#WATCH दिल्ली: भारत-रूस बिज़नेस फोरम में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "...भारत आज सस्ते, कुशल EVs, टू-व्हीलर्स और CNG मोबिलिटी सॉल्यूशंस में आज ग्लोबल लीडर है। रूस एडवांस्ड मटीरियल्स का एक बड़ा प्रोड्यूसर है। हम साथ मिलकर EV मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और मोबिलिटी टेक में… pic.twitter.com/BwiuzN6lMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 04:58 PM (IST)
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि हम रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री उन्हें रिसीव करने भी गए थे...हमारा प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि आप पूरी गर्मजोशी से स्वागत करें लेकिन यह सिर्फ फोटो में ना हो बल्कि यहां निवेश आना चाहिए, व्यापार बढ़ना चाहिए और हमारे देश को मजबूती मिलनी चाहिए..."
05 Dec 2025 03:59 PM (IST)
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि देखने को मिल रहा है कि (फ्लाइट के टिकट) किराए में बहुत इजाफा हो रहा है। मनमाने तरीके से एयरलाइंस काम कर रही हैं...सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए...और अगर सरकार का हस्तक्षेप नहीं होगा तो इसी तरह का रवैया बना रहेगा।
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "देखने को मिल रहा है कि (फ्लाइट के टिकट) किराए में बहुत इजाफा हो रहा है। मनमाने तरीके से एयरलाइंस काम कर रही हैं...सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए...और अगर सरकार का हस्तक्षेप नहीं होगा तो इसी तरह का रवैया बना रहेगा..." pic.twitter.com/LYmZeDMiNh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 03:21 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। यूक्रेन के संबंध में भारत ने शुरुआत से शांति का पक्ष रखा है। हम इस विषय के शांतिपूर्ण और स्थाई समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। भारत सदैव अपना योगदान देने के लिए तैयार रहा है और आगे भी रहेगा। आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत और रूस ने लंबे समय से कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया है। पहलगाम में हुआ आतंकी हमला हो या क्रोकस सिटी हॉल पर किया गया कायरतापूर्ण आघात, इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है। भारत का अटल विश्वास है कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा प्रहार है और इसके विरुद्ध वैश्विक एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " आज हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। यूक्रेन के संबंध में भारत ने शुरुआत से शांति का पक्ष रखा है। हम इस विषय के शांतिपूर्ण और स्थाई समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। भारत सदैव अपना योगदान… pic.twitter.com/FimI4XhC03
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 02:55 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच समझौतों का आदान-प्रदान देखा।
#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच समझौतों का आदान-प्रदान देखा।
(वीडियो सोर्स: DD) pic.twitter.com/GkEEsepcEI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 02:03 PM (IST)
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
Chief of the Army Staff, General Upendra Dwivedi, called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.
(Pic: Rashtrapati Bhavan/X) pic.twitter.com/U0SIuDcehO
— ANI (@ANI) December 5, 2025
05 Dec 2025 01:25 PM (IST)
DGCA ने क्रू मेंबर्स के लिए पब्लिश वीकली रेस्ट के बारे में सभी ऑपरेटरों को दिए गए निर्देश वापस ले लिए हैं। चल रहे ऑपरेशनल रुकावटों और ऑपरेशन की कंटिन्यूटी और स्टेबिलिटी पक्का करने की जरूरत के बारे में अलग-अलग एयरलाइनों से मिले रिप्रेजेंटेशन को देखते हुए। इस पैराग्राफ में दिया गया निर्देश कि वीकली रेस्ट की जगह कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी, तुरंत वापस लिया जाता है।
DGCA withdraws instructions to all operators regarding published Weekly Rest for crew members.
"...In view of the ongoing operational disruptions and representations received from various airlincs regarding the need to ensure continuity and stability of operations...the… pic.twitter.com/y3Kbjy8czy
— ANI (@ANI) December 5, 2025
05 Dec 2025 01:16 PM (IST)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, सबसे पहले, मुझे बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं यूक्रेन में हो रही घटनाओं के बारे में बहुत सारे विवरण शेयर कर सकता हूँ। हम US समेत कुछ पार्टनर्स के साथ मिलकर एक संभावित शांतिपूर्ण बयान पर बात कर रहे हैं। इस स्थिति का समाधान ढूंढने में ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
#WATCH रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "सबसे पहले, मुझे बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद... मैं यूक्रेन में हो रही घटनाओं के बारे में बहुत सारे विवरण शेयर कर सकता हूँ। हम US समेत कुछ पार्टनर्स के साथ मिलकर एक संभावित शांतिपूर्ण बयान पर बात कर रहे हैं। इस स्थिति का… pic.twitter.com/pwJIkoXTOk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 12:50 PM (IST)
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन पर कहा, यह बहुत चिंता की बात है। यात्री प्रभावित हो रहे हैं। सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। कल नागरिक उड्डयन मंत्री ने इंडिगो लीडरशिप के साथ गहन बैठक की हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इस रुकावट का हल निकल आएगा। मेरा अनुरोध है कि इंडिगो के अधिकारी और वरिष्ठ नेतृत्व यात्रियों की चिंताओं को तुरंत दूर करें और सुनिश्चित करें कि यात्रियों का ध्यान रखा जाए और उनके हितों को नुकसान न पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन पर कहा, "यह बहुत चिंता की बात है। यात्री प्रभावित हो रहे हैं। सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। कल नागरिक उड्डयन मंत्री ने इंडिगो लीडरशिप के साथ गहन बैठक की हैं। हमें पूरा भरोसा है कि… pic.twitter.com/HfH3TEfljF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 12:17 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत द्विपक्षीय वार्ता शुरू।
#WATCH दिल्ली | रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
(वीडियो सोर्स: DD) pic.twitter.com/XQQbNo557S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 11:51 AM (IST)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
Delhi | Russian President Vladimir Putin lays a wreath at the Rajghat and pays floral tributes to Mahatma Gandhi.
(Pics: DD) pic.twitter.com/35IKSWnhrs
— ANI (@ANI) December 5, 2025
05 Dec 2025 11:19 AM (IST)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहाँ उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें भारतीय सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin and President Droupadi Murmu shake hands at the forecourt of Rashtrapati Bhavan. The Russian President and PM Narendra Modi also shake hands. pic.twitter.com/Uuv9d3dCuq
— ANI (@ANI) December 5, 2025
05 Dec 2025 10:58 AM (IST)
राष्ट्रपति भवन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान और दूसरे बड़े लोग मौजूद हैं।
#WATCH दिल्ली | राष्ट्रपति भवन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान और दूसरे बड़े लोग मौजूद हैं। pic.twitter.com/fXMMvjVk9T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 10:15 AM (IST)
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, MPC (मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी) ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% करने के लिए एकमत से वोट किया।
मुंबई | RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "MPC (मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी) ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% करने के लिए एकमत से वोट किया।" pic.twitter.com/zo6eVUI0i1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 10:12 AM (IST)
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज अब तक इंडिगो की 52 आने वाली और 50 जाने वाली उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। अगला अपडेट शाम 6 बजे के बाद शेयर किया जाएगा: केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बेंगलुरु के प्रवक्ता
कर्नाटक | बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज अब तक इंडिगो की 52 आने वाली और 50 जाने वाली उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। अगला अपडेट शाम 6 बजे के बाद शेयर किया जाएगा: केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बेंगलुरु के प्रवक्ता
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 10:01 AM (IST)
SIR पर कांग्रेस नेता वी. हनुमंथा राव ने कहा, स्ट्रेस की वजह से लोग मर रहे हैं, तो इसके लिए केंद्र सरकार भी उतनी ही ज़िम्मेदार है। और सरकार काम को तेज़ी से करने का दबाव डाल रही है। दबाव की वजह से एक आदमी की मौत हो गई। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करूंगा कि उन परिवारों को अनुग्रह राशि और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाए। उसके परिवार का ध्यान रखने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: SIR पर कांग्रेस नेता वी. हनुमंथा राव ने कहा, "... स्ट्रेस की वजह से लोग मर रहे हैं, तो इसके लिए केंद्र सरकार भी उतनी ही ज़िम्मेदार है... और सरकार काम को तेज़ी से करने का दबाव डाल रही है..दबाव की वजह से एक आदमी की मौत हो गई। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध… pic.twitter.com/mUgPrOh2fW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 09:36 AM (IST)
5 दिसंबर को रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच 16 आने वाली और 16 जाने वाली फ्लाइट कैंसिल। एक नागपुर-पुणे फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट की गई: एयरपोर्ट डायरेक्टर पुणे
महाराष्ट्र | 5 दिसंबर को रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच 16 आने वाली और 16 जाने वाली फ्लाइट कैंसिल। एक नागपुर-पुणे फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट की गई: एयरपोर्ट डायरेक्टर पुणे
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 08:44 AM (IST)
मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने अंबोली में एक नकली इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, जो फार्मा कंपनियों की नकल करके US नागरिकों को नकली वियाग्रा बेचता था। आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी मुजफ्फर शेख और अन्य फरार हैं। लैपटॉप और डिजिटल डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं। सभी गिरफ्तार लोगों को 10 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
Mumbai Crime Branch Unit 9 busted a fake international call centre in Amboli that impersonated pharma companies to sell fake Viagra to US citizens. Eight accused were arrested, while the main accused, Muzaffar Shaikh and others are absconding. Laptops and digital devices were… pic.twitter.com/bjJKM1qCSc
— IANS (@ians_india) December 5, 2025
05 Dec 2025 08:30 AM (IST)
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से है, जब इंडिगो को देशभर में फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH वीडियो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से है, जब इंडिगो को देशभर में फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/2IQskswvee
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 07:32 AM (IST)
DMK सांसद तिरुचि शिवा ने नियम 267 के तहतराज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है और तमिलनाडु में अपने फायदे वाली ताकतों की वजह से पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव' पर चर्चा की मांग की है।
DMK सांसद तिरुचि शिवा ने नियम 267 के तहतराज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है और 'तमिलनाडु में अपने फ़ायदे वाली ताकतों की वजह से पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव' पर चर्चा की मांग की है। pic.twitter.com/Rw76W4pxL5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 06:32 AM (IST)
तमिलनाडु में 200 से ज़्यादा BJP सदस्यों ने राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए गांधीपुरम में सड़क जाम किया। DMK सरकार के खिलाफ नारे लगाने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
Coimbatore, Tamil Nadu: Over 200 BJP members staged a road blockade in Gandhipuram to protest the arrest of State President Nainar Nagendran. Police arrested all participants as they raised slogans against the DMK government pic.twitter.com/Lkd8fnuxOG
— IANS (@ians_india) December 4, 2025
05 Dec 2025 06:27 AM (IST)
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रण उत्सव 2025-26 का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर एक सभा को भी संबोधित किया।
#WATCH | कच्छ | गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रण उत्सव 2025-26 का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर एक सभा को भी संबोधित किया। (04.12) pic.twitter.com/6We6BQTrOE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
05 Dec 2025 06:25 AM (IST)
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर कहा, "प्रदूषण एक बहुत ही गंभीर विषय है न केवल राजधानी दिल्ली के लिए बल्कि पूरे दिल्ली-NCR क्षेत्र के लिए। मैंने सुना था कि क्लाउड सीडिंग की जाएगी और कृत्रिम वर्षा के द्वारा प्रदूषण नियंत्रित किया जाएगा लेकिन कुछ हुआ नहीं। सरकार को इस ओर तत्काल कदम उठाने चाहिए और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि लोगों का इससे बहुत नुकसान हो रहा है।
#WATCH | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर कहा, "प्रदूषण एक बहुत ही गंभीर विषय है न केवल राजधानी दिल्ली के लिए बल्कि पूरे दिल्ली-NCR क्षेत्र के लिए। मैंने सुना था कि क्लाउड सीडिंग की जाएगी और कृत्रिम वर्षा के द्वारा प्रदूषण… pic.twitter.com/T03IgGyvBD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025