ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: शनिवार को वेनेजुएला में हुए अमेरिकी हमले में अब तक 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया कि शनिवार तड़के हुए इस हमले में कम से कम 40 लोगों की जान गई। मृतकों में सैन्यकर्मी के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं।
04 Jan 2026 09:56 PM (IST)
चीनी के विदेश मंत्री ने बीजिंग में पाकिस्तानी समकक्ष से की मुलाकात
04 Jan 2026 09:47 PM (IST)
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "भारत में कोई लव जिहाद नहीं है। RSS, RSS के मुखिया, भाजपा के नेता देश में हमारे हिंदू भाइयों के जज्बात को भड़काना चाहते हैं। अगर लव जिहाद यहीं है कि हिंदू मुसलमान आपस में कोई शादी कर ले तो भाजपा के सभी मुसलमान नेताओं ने लव जिहाद कर रखा है। आपने उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
04 Jan 2026 09:31 PM (IST)
भोपाल में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नाइट शेल्टर का निरीक्षण किया और सड़क किनारे गरीब और बेघर लोगों को कंबल बांटे।
04 Jan 2026 09:05 PM (IST)
इंदौर के भागीरथपुरा की घटना पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, "मैं उनके दुख में खड़ी हूं। मैं बहुत दुखी हूं। आज मेरी स्थिति नहीं है कि मैं जाकर देखूं। जो भी दुर्घटना हुई है नहीं होनी चाहिए थी। हमने भी अपने कार्यकाल की शुरूआत पार्षद के रूप में की है। इंदौर बहुत बढ़ रहा है लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि ऐसी लापरवाही हो।
04 Jan 2026 08:47 PM (IST)
बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी खोकन दास पर हुए हमले को लेकर 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
04 Jan 2026 08:20 PM (IST)
वेनेजुएला की राजधानी पर अमेरिका के हमले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी घटना है। आप रोज-रोज ऐसा नहीं देखते कि कोई देश दूसरे देश में घुसकर एक संप्रभु राष्ट्र के राष्ट्रपति को पकड़ ले, जो संयुक्त राष्ट्र का सदस्य देश है। मैं सरकार पर छोड़ता हूं कि वे अपने विचार व्यक्त करें। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ सालों से अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पुराने तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।
04 Jan 2026 07:36 PM (IST)
भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "बांग्लादेश में जिस प्रकार से उत्पीड़न हो रहा है उसकी कोई प्रशंसा नहीं कर सकता है, उसकी भर्त्सना है। बांग्लादेश के समझदार लोगों को आगे आना चाहिए। भारत की सरकार पैनी नजर रखे हुए है और घटनाओं से अवगत है, भारत सक्षम है।"
04 Jan 2026 06:51 PM (IST)
उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव पर हमलावरों ने हमला कर दिया जिसमें 30 लोगों की मौत होने की सूचना आ रही है।
04 Jan 2026 05:38 PM (IST)
भोपाल में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में पानी में मिलावट के मुद्दे पर राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
04 Jan 2026 04:57 PM (IST)
देश के गृहमंत्री अमित शाह इस समय दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे के लिए पहुंच गए है।
04 Jan 2026 04:37 PM (IST)
झारखंड के देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन किए।
#WATCH देवघर, झारखंड: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन किए। pic.twitter.com/Se611Mzf9q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 04:20 PM (IST)
उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा, "सरकार इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील और गंभीर है, सरकार की कोशिशों, SIT के गठन और जांच की वजह से ही हत्यारों को सजा मिली। अब, एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद, ऐसा लगता है कि कुछ लोग, शायद एक राजनीतिक साजिश के तहत, राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं।
#WATCH | देहरादून: उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा, "सरकार इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील और गंभीर है... सरकार की कोशिशों, SIT के गठन और जांच की वजह से ही हत्यारों को सज़ा मिली। अब, एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद, ऐसा लगता है कि कुछ लोग,… pic.twitter.com/JugyHDJRQb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 04:00 PM (IST)
समाजवादी पार्टी सासंद रामजी लाल सुमन ने AIMIM प्रमुख असुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "यह असदुद्दीन ओवैसी की सलाह है और मैं समझता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सलाह पर विचार करना चाहिए।"
04 Jan 2026 03:35 PM (IST)
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बांग्लादेश भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा।
04 Jan 2026 02:58 PM (IST)
गुजरात के पोरबंदर में राष्ट्रीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता व ट्रायथलॉन शुरू हुई।
#WATCH | पोरबंदर, गुजरात: पोरबंदर में राष्ट्रीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता व ट्रायथलॉन शुरू हुई। pic.twitter.com/uDaXhue9AS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 02:42 PM (IST)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "आज हमने अपनी महिला उद्यमी योजना के तहत 24 हजार महिला लाभार्थियों को सीड मनी बांटी है, यह एक ऐसी योजना है जिसे महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों में से लखपति दीदी को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह योजना 32 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी।"
04 Jan 2026 01:17 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आपने गौर किया होगा कि बीते दशक में कई शहरों में FIFA अंडर-17 विश्व कप, हॉकी विश्व कप, शतरंज से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम ऐसे 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 2030 के कॉमलवेल्थ गेम्स भारत में होने जा रहे हैं। भारत अब पूरी मजबूती से 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी तैयारी कर रहा है।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "...आपने गौर किया होगा कि बीते दशक में कई शहरों में FIFA अंडर-17 विश्व कप, हॉकी विश्व कप, शतरंज से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम ऐसे 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम… pic.twitter.com/NusCZU5L9H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 12:20 PM (IST)
RJD सांसद मनोज झा ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, यह अवसर इस बात का नहीं है। सवाल वेनेजुएला का है। यह उस तरह की दादागिरी है जो हम सामंती समाजों में देखते थे। आपने बिना किसी उकसावे के एक देश पर हमला किया। सच तो यह है कि यह एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ़ खुलेआम हमला है, और पूरी दुनिया को इस बारे में चिंतित होना चाहिए क्योंकि कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानून इसकी इजाज़त नहीं देता। 1952, 1954 और 1957 में, जब भी दुनिया में कुछ हुआ, हम तब उतने समृद्ध नहीं थे लेकिन हमने मज़बूती से अपनी बात रखी। चाहे किसी भी सरकार रही हो, हमारी विदेश नीति इन सब चीज़ों में किंतु-परंतु नहीं किया करती थी।
#WATCH | दिल्ली: RJD सांसद मनोज झा ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "यह अवसर इस बात का नहीं है। सवाल वेनेजुएला का है। यह उस तरह की दादागिरी है जो हम सामंती समाजों में देखते थे। आपने बिना किसी उकसावे के एक देश पर हमला किया... सच तो यह है कि यह एक संप्रभु राष्ट्र के… pic.twitter.com/kOsVtY88ep
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 11:42 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में प्रशासन द्वारा संभल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। ध्वस्तिकरण के बाद मलबा हटाया जा रहा है।
#WATCH | संभल, उत्तर प्रदेश: प्रशासन द्वारा संभल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। ध्वस्तिकरण के बाद मलबा हटाया जा रहा है। pic.twitter.com/FKXQuLNK69
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 11:01 AM (IST)
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, असदुद्दीन ओवैसी सनसनीखेज समाचार के लिए जाने जाते हैं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत दे रहे हैं। मैं दुआ करता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी नसीहत पर विचार करें।
#WATCH पटना, बिहार | AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी सनसनीखेज समाचार के लिए जाने जाते हैं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत दे रहे हैं। मैं दुआ करता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी नसीहत… pic.twitter.com/q2KhAxbWzK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 10:48 AM (IST)
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर कहा, भाजपा सांप नहीं सपेरा है। भाजपा सपेरा बनकर अभिषेक बनर्जी की तरह सांप के रोल में जो लोग हैं उनका सफाया करेगी। आने वाले दिनों में वहां TMC का सफाया होगा और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
#WATCH पटना (बिहार): बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर कहा, "भाजपा सांप नहीं सपेरा है। भाजपा सपेरा बनकर अभिषेक बनर्जी की तरह सांप के रोल में जो लोग हैं उनका सफाया करेगी। आने वाले दिनों में वहां TMC का सफाया होगा और भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार… pic.twitter.com/uzczLwxQxw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 10:13 AM (IST)
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, कांग्रेस के नए DNA में वे खुदको मुस्लिम लीग पार्टी कहते हैं इसलिए वे शरीयत की भाषा बोल रहे हैं। देश संविधान से चलता है, शरीयत से नहीं चलता कि आप किसी की भी जुबान काट लेंगे।
#WATCH दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "...कांग्रेस के नए DNA में वे खुदको मुस्लिम लीग पार्टी कहते हैं इसलिए वे शरीयत की भाषा बोल रहे हैं। देश संविधान से चलता है, शरीयत से नहीं चलता कि आप किसी की भी जुबान काट लेंगे।" pic.twitter.com/LZT8HFAAeC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 09:39 AM (IST)
AIMIM नेता इम्तियाज जलील के बयान पर JDU नेता राजीव रंजन ने कहा, राजनीति में कई अवांछित तत्व आ जाते हैं लेकिन जनता ऐसे लोगों का घास डालने के लिए तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 2 दशकों की यात्रा में बिहार में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। कभी कर्फ्यू नहीं लगा। ऐसे लोग(इम्तियाज जलील) राजनीति की मुख्यधारा में रहने के लायक नहीं हैं।
#WATCH पटना(बिहार): AIMIM नेता इम्तियाज जलील के बयान पर JDU नेता राजीव रंजन ने कहा, "राजनीति में कई अवांछित तत्व आ जाते हैं लेकिन जनता ऐसे लोगों का घास डालने के लिए तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 2 दशकों की यात्रा में बिहार में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। कभी… pic.twitter.com/eIlSdQPxGc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 09:37 AM (IST)
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एकल रन मैराथन के 7वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH कोलकाता(पश्चिम बंगाल): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एकल रन मैराथन के 7वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/rFkMXpogXg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 08:34 AM (IST)
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, BCCI को धन्यवाद करते हैं। जैसे पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत में अनुमति नहीं देते हैं ऐसे ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। ये मांग थी जिसे BCCI ने मान लिया है।
#WATCH खड़गपुर(पश्चिम मेदिनीपुर): भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "BCCI को धन्यवाद करते हैं। जैसे पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत में अनुमति नहीं देते हैं ऐसे ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। ये मांग थी जिसे BCCI ने मान लिया है।" pic.twitter.com/2D7elNCjWG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 07:40 AM (IST)
गुजरात के सूरत में ICC चेयरमैन जय शाह ने 'रन फॉर गर्ल चाइल्ड मैराथन' को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH सूरत (गुजरात): ICC चेयरमैन जय शाह ने 'रन फॉर गर्ल चाइल्ड मैराथन' को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/JTU8BgBjNe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 06:39 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के टाउन हॉल में बने रैन बसेरे का दौरा किया और वहां लोगों को खाना और कंबल बांटे।
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के टाउन हॉल में बने रैन बसेरे का दौरा किया और वहां लोगों को खाना और कंबल बांटे। (03.01) pic.twitter.com/jRE6OjPTc3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2026
04 Jan 2026 06:36 AM (IST)
भारतीय विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। जो भी भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें बहुत सावधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और कराकस में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
Advisory for Venezuela ⬇️
🔗 https://t.co/vz4hBkOhVx pic.twitter.com/hzJsL3WQBL
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) January 3, 2026