ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
04 Nov 2025 05:05 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले, लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 मौतें, कई घायल, अफरा-तफरी मची।
04 Nov 2025 04:41 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जनता फैसला कर चुकी है। इसका प्रमाण है कि आज जब चुनाव प्रचार के पहले चरण का अंतिम दिन है तब तेजस्वी घबरा कर कह रहे हैं कि हम इतने पैसे महिलाओं के खाते में डालेंगे। इससे साफ है कि वे बुरी तरह परेशान और घबराए हुए हैं। वे भी मान चुके हैं कि भारी बहुमत से NDA की वापसी हो रही है। जब लालू राज था तब भय था आज भरोसा है। तब क्राइम राज था आज बिहार प्राइम स्टेट है।
#BiharElection2025 | पटना: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जनता फैसला कर चुकी है। इसका प्रमाण है कि आज जब चुनाव प्रचार के पहले चरण का अंतिम दिन है तब तेजस्वी घबरा कर कह रहे हैं कि हम इतने पैसे महिलाओं के खाते में डालेंगे। इससे साफ है कि वे बुरी तरह परेशान और घबराए हुए… pic.twitter.com/7d9ICfdW4n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 03:52 PM (IST)
भाजपा सांसद रवि किशन ने पटना मेंकहा, NDA ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा, बिहार ने ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी। आप ऐसा माहौल और उत्सव देख रहे हैं।
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "NDA ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा, बिहार ने ऐसी जीत पहले कभी नहीं देखी। आप ऐसा माहौल और उत्सव देख रहे हैं।" pic.twitter.com/34VdHZhfoW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 03:49 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के साथ मिलकर SIR के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुऱ्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के साथ मिलकर SIR के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। pic.twitter.com/P1GIKKatHr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 02:37 PM (IST)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिवान में कहा, यह भाजपा, JDU, LJP (रामविलास) के लिए सुनामी की लहर है। राहुल गांधी जहां भी आते हैं, हार निश्चित है, राहुल गांधी दुर्भाग्य का प्रतीक हैं। असम में चुनाव हैं, इसलिए मैं असम के कांग्रेस के लोगों से कह रहा हूं कि वे राहुल को ज्यादा बुलाएं, जहां भी वे आते हैं, कांग्रेस का जो थोड़ा बहुत समर्थन है, वह भी नष्ट हो जाता है।
#WATCH | सीवान, बिहार: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "यह भाजपा, JDU, LJP (रामविलास) के लिए सुनामी की लहर है... राहुल गांधी जहां भी आते हैं, हार निश्चित है, राहुल गांधी दुर्भाग्य का प्रतीक हैं। असम में चुनाव हैं, इसलिए मैं असम के कांग्रेस के लोगों से कह रहा हूं कि… pic.twitter.com/DE0VhQqqkP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 02:32 PM (IST)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के औरंगाबाद में कहा, नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है। भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के पकड़ रखा है। नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती। ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है। ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी।
#WATCH कुटुंबा, औरंगाबाद (बिहार): लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है। भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के… pic.twitter.com/7JV4SdtSfI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 02:05 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 1 साल 9 महीने के बाद अयोध्या में एक बार फिर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत 25 नवंबर को धर्मध्वजा फहराने अयोध्या आएंगे। यह जानकारी मंदिर के दर्शन प्रशासक गोपाल राय ने दी है।
04 Nov 2025 01:38 PM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए 'परिवारवाद' पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं।
04 Nov 2025 01:00 PM (IST)
अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वे बहुत बड़े ज्ञानी बाबा हैं और उनका ज्ञान उन्हीं को मुबारक। हमारा बिहार रफ्तार पकड़ चुका है और बिहार के लोग ये बात जानते हैं कि एनडीए सरकार में बिहार का कितना विकास हुआ है। हमें बिहार को तरक्की की राह पर बढ़ाना है और दोबारा यहां जंगलराज नहीं चाहिए।"
04 Nov 2025 12:16 PM (IST)
पुडुचेरी में SIR का काम शुरू हो गया है। घर-घर जाकर बीएलओ लोगों को गणना पत्र बांट रहे हैं।
04 Nov 2025 11:31 AM (IST)
भारतीय सेना ने मणिपुर में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हाल की जानकारियों के मुताबित चार आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। चुराचांदपुर के जंगलों में यो ऑपरेशन हुआ बताया जा रहा है।
04 Nov 2025 11:20 AM (IST)
पिछले साल दिल्ली में पकड़े गए 13 हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में भगोड़े ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। ऋषभ बसोया इंटरनेशनल ड्रग तस्कर वीरेंद्र बसोया का बेटा है, जो दिल्ली के पिलनजी गांव का रहने वाला है। साल 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 13,000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी थी। पुलिस ने दावा किया कि ये ड्रग्स विदेश में बैठे वीरेंद्र बसोया ने भेजी है। मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब के अजनाला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
04 Nov 2025 10:58 AM (IST)
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "ये हमारा फैसला है, गठबंधन का फैसला है। हमने तारीख और राशि की घोषणा कर दी है। चुनाव परिणाम 14 तारीख को घोषित होंगे और 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बिहार की महिलाओं के खातों में 30,000 रुपये जमा किए जाएंगे। मैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को तारीख और राशि की घोषणा के लिए बधाई देता हूं।
04 Nov 2025 10:53 AM (IST)
कर्नाटक के विजयपुरा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि भूकंप विजयपुरा में सतह से 5 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है।
04 Nov 2025 10:07 AM (IST)
कल मोकामा में ललन सिंह ने बयान दिया था और कहा था कि आप सब लोग कमान संभाल लीजिए। एक दो नेता हैं उनको घर से निकलने मत दीजिए घर में ही पैक कर दीजिए। अगर बहुत हाथ पैर जोड़े तो अपने साथ ले जाकर सिर्फ वोट करवा दीजिए।
04 Nov 2025 09:49 AM (IST)
सुरक्षा संवेदनशीलता और स्थानीय प्रशासन के आग्रह को ध्यान में रखते हुए, चुनाव आयोग ने पहले चरण की 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का समय एक घंटे घटा दिया है। अब इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा। जिन 6 विधानसभा सीटों पर मतदान का समय कम किया गया है, उनके कुल 2135 मतदान केंद्र प्रभावित होंगे। इनमें सिमरी बख्तियारपुर (410 बूथ), महिषी (361 बूथ), तारापुर (412 बूथ), मुंगेर (404 बूथ), जमालपुर (492 बूथ) और सूर्यगढ़ा (56 बूथ) शामिल हैं।
04 Nov 2025 09:05 AM (IST)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के कैंपेन को बढ़ावा देने के लिए पटना पहुंची हैं। अगले तीन दिनों में उनकी 12 और जनसभाएं आयोजित होंगी। एक भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि की।
04 Nov 2025 08:10 AM (IST)
कल 5 नवंबर को शहर में होने वाली देव दीपावली से पहले वाराणसी के गंगा घाटों पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कल 5 नवंबर को शहर में होने वाली देव दीपावली से पहले वाराणसी के गंगा घाटों पर तैयारियाँ ज़ोरों पर चल रही हैं।
वाराणसी में 1 से 4 नवंबर तक गंगा महोत्सव मनाया जा रहा है, 5 नवंबर को गंगा तट पर भव्य देव दीपावली मनाई जाएगी। pic.twitter.com/BCMo2Irx3d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 07:40 AM (IST)
बिहार चुनाव के पहले चरण का अंतिम दौर चला रहा है। इसी बीच में राहुल गांधी आज बिहार के पूर्णिया और बहादुरगंज में रैली करेंगे। आज पीएम मोदी में बिहार में होंगे।
04 Nov 2025 07:15 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
#WATCH | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: बाराबंकी SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, "रात करीब 10 बजे देवा थाना क्षेत्र के तहत देवा-फतेहपुर मार्ग पर एक आर्टिका कार और ट्रक की टक्कर हो गई। आर्टिका में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला… https://t.co/ISHrjCTgwn pic.twitter.com/NkIz3Oheoz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
04 Nov 2025 06:44 AM (IST)
मध्य प्रदेश के इंदौर में सिमरौल के पास एक बस दुर्घटना हुई है। चढ़ाई वाली सड़क पर जाते समय बस खाई में गिर गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि इस दुखद हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई है।
Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज के बाद से पहले चरण का प्रचार थम जाएगा। आज पीएम मोदी एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सकते हैं। आखिरी दिन सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक सकते हैं।