लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
03 Apr 2026 08:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटारेस ने अमेरिका, इजरायल और ईरान को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को तुरंत रोकने की सख्त अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया एक बड़े युद्ध के बेहद करीब पहुंच चुकी है। गुटारेस ने कहा कि उनका संदेश बिल्कुल साफ है अमेरिका और इजरायल को उस युद्ध को खत्म करना चाहिए जो भारी मानवीय संकट और गंभीर आर्थिक नुकसान पैदा कर रहा है। वहीं, उन्होंने ईरान से अपने पड़ोसी देशों पर हमले बंद करने का आग्रह किया।
03 Apr 2026 07:40 AM (IST)
AAP नेता कुलदीप कुमार ने कहा, "दिल्ली में बच्चे लापता हो रहे हैं। हाई कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली बच्चों को गोद लेने का बाजार बन गई है। भले ही दिल्ली में 'चार इंजन वाली सरकार' हो, हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। वे बच्चे कहां जा रहे हैं? किसी के बारे में कोई डेटा नहीं है। क्या वे बच्चे मिल रहे हैं या नहीं? वे बच्चे कैसे गायब हो रहे हैं? क्या उन बच्चों का इस्तेमाल भीख मंगवाने के लिए किया जा रहा है? क्या उनके अंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है? या उनका इस्तेमाल किसी वैक्सीन ट्रायल के लिए किया जा रहा है? कोई नहीं जानता। पुलिस ने कहा था कि जो कोई भी ऐसी अफवाहें फैलाएगा, हम उसके ख़िलाफ FIR दर्ज करेंगे। मैं पुलिस और सरकार से कहना चाहता हूं कि वे हाई कोर्ट में FIR दर्ज करें।"
#WATCH दिल्ली: AAP नेता कुलदीप कुमार ने कहा, "दिल्ली में बच्चे लापता हो रहे हैं... हाई कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली बच्चों को गोद लेने का बाज़ार बन गई है... भले ही दिल्ली में 'चार इंजन वाली सरकार' हो, हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं... वे बच्चे कहां जा रहे हैं? किसी के बारे में कोई… pic.twitter.com/FNNKgnza5l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026
03 Apr 2026 07:07 AM (IST)
केरल के तिरुवनंतपुरम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था कि वोटों की चोरी हो रही है। भारत के चुनाव आयोग ने पहले भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया था। अब तो खुद उम्मीदवारों की तरफ से शिकायतें आ रही हैं कि निर्वाचन क्षेत्रों के भीतर किस तरह से वोटों की अदला-बदली की जा रही है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। मुझे उम्मीद है कि, चूंकि चुनाव अभी चल रहे हैं, इसलिए चुनाव आयोग इस मामले को बहुत गंभीरता से लेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों।"
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरल: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था कि वोटों की चोरी हो रही है। भारत के चुनाव आयोग ने पहले भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया था। अब तो खुद उम्मीदवारों की तरफ से शिकायतें आ रही हैं कि निर्वाचन… pic.twitter.com/8dP2P7FTLi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026
03 Apr 2026 06:22 AM (IST)
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचौक स्थित बीडीओ कार्यालय में 1 अप्रैल को हुए सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की स्वतः संज्ञान रिट याचिका (सिविल) संख्या 3/2026 पर दिए गए आदेश के बाद लिया गया है। एनआईए अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सीधे अदालत में पेश करेगी।
ECI entrusts NIA to probe into 'gherao' of 7 judicial officers at the BDO office in Kaliachowk, Malda (West Bengal) on April 1.
Decision follows Supreme Court's order in Suo Moto Writ Petition (Civil) No(s) 3/2026. NIA to submit preliminary inquiry report directly to the Court. pic.twitter.com/EEJZWNR2Kj
— ANI (@ANI) April 2, 2026
Breaking News Live: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज असम दौरे पर रहेंगे और तीन अलग-अलग स्थानों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस आज यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 32 उड़ानें संचालित करेगी।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे।