Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 3 नवंबर: जयपुर में बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, अब तक 19 लोगों की मौत

Aaj Ki Taza Khabar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन यानी आज 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगीं। सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Nov 03, 2025 | 06:33 PM
LIVE

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 03 Nov 2025 07:24 PM (IST)

    03 Nov 2025 07:24 PM (IST)

    बीजेपी का बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग को पत्र

    भाजपा ने भारत के चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से कई और भी मांगे की है।

  • 03 Nov 2025 06:33 PM (IST)

    03 Nov 2025 06:33 PM (IST)

    लालू यादव ने जो काम किया वो PM मोदी 7 जन्म में भी नहीं कर सकते: तेजस्वी

    राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राजद प्रमुख लालू यादव के पोस्टर से लगाने पर कहा,"पीएम मोदी आप 14 करोड़ बिहारवासियों के बारे में आप बात कीजिए। हमारा बिहार नंबर वन कब बनेगा? कैसे बनेगा ? लालू यादव ने जो काम किया है और सामाजिक न्याय किया है वो PM मोदी 7 जन्म में भी नहीं कर सकते है.."

  • 03 Nov 2025 05:52 PM (IST)

    03 Nov 2025 05:52 PM (IST)

    नीतीश अगर 10 लाख रुपए देंगे तब भी बिहार के लोग सोचकर वोट करेंगे: खरगे

    बिहार की राजधानी पटना पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के खाते में 10 हज़ार रुपए डालकर सोचा कि उन्हें वोट मिल रहा है। तुम अगर 10 लाख रुपए भी डालोगे तब भी वे सोचकर वोट डालेंगे। महिलाओं को 10 हजार रुपए देने का विचार अब इनके दिमाग में आया, 20 साल इनके दिमाग नहीं आया। ये सब चुनावी घोषणाएं हैं।

  • 03 Nov 2025 04:54 PM (IST)

    03 Nov 2025 04:54 PM (IST)

    जयपुर हादसे में अब तक 19 की मौत

    जयपुर की लोहामंडी रोड पर एक बेकाबू डंपर ने 300 मीटर तक कहर बरपाया। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत और 40 से ज़्यादा घायल हुए हैं।

  • 03 Nov 2025 04:24 PM (IST)

    03 Nov 2025 04:24 PM (IST)

    कांग्रेस चाहती है RJD चुनाव हारे: PM मोदी

    बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, सियायी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कटिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया जिससे बिहार के लोग राजद पर गुस्सा निकालें और पराजित करें।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 03 Nov 2025 03:36 PM (IST)

    03 Nov 2025 03:36 PM (IST)

    RJD ने गौरा बौराम से उम्मीदवार अफजल अली को पार्टी से निकाला

    बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दरभंगा के गौरा बौराम से प्रत्याशी अफजल अली खा को आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने उनको 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। महागठबंधन में तालमेल के आधार पर वीआईपी को यह सीट मिली थी।

  • 03 Nov 2025 03:30 PM (IST)

    03 Nov 2025 03:30 PM (IST)

    जयपुर हादसे में अबतक 13 लोगों की मौत

    जयपुर में ब्रेक फेल होने के चलते अनियंत्रित डंपर ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी, फिर पलटकर तीन अन्य गाड़ियों और 15-20 बाइक सवारों पर जा गिरा। हादसे में 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15-20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

  • 03 Nov 2025 02:41 PM (IST)

    03 Nov 2025 02:41 PM (IST)

    जयपुर में बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, 10 की मौत

    जयपुर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को दहला दिया। हरमाड़ा इलाके के लोहा मंडी क्षेत्र में एक बेकाबू डंपर ने एक के बाद एक 10 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • 03 Nov 2025 01:44 PM (IST)

    03 Nov 2025 01:44 PM (IST)

    NDA के अंदर कुछ और पक रहा है- अवधेश प्रसाद

    सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि इसकी (NDA के मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर नीतीश कुमार के नाम की) घोषणा करने में क्या समस्या है? क्या घोषणा हुई? प्रधानमंत्री आए और उस बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए, क्या कारण है? इतना ही नहीं प्रेस वार्ता के दौरान भी वे(नीतीश कुमार) कुछ ही सेकेंड में उठकर चले गए। ये सब दर्शाता है कि अंदर ही अंदर कुछ और पक रहा है, यह सब तो दिखावा है।

  • 03 Nov 2025 01:12 PM (IST)

    03 Nov 2025 01:12 PM (IST)

    जिंदगी भर मछली पकड़ते रह जाएंगे राहुल गांधी- तेज प्रताप यादव

    जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "कल वे(तेजस्वी यादव) महुआ गए थे और वहां का विधायक महुआ के लोगों पर लाठीचार्ज कराया। सामाजिक न्याय की बात करते हैं और गरीब जनता को पिटवा रहे हैं... राघोपुर में मेरा कार्यक्रम है। राघोपुर में 2 जगह हेलीकॉप्टर उतारेंगे।" राहुल गांधी पर उन्होंने कहा, "...जिंदगी भर मछली ही पकड़ते रह जाएंगे और देश अंधकार में चला जाएगा। रोज़गार की बात करें, यहां रोज़गार मिल ही नहीं रहा। जलेबी छानने से, मछली पकड़ने से वही जानेंगे उन्हें रसोइया होना चाहिए था, नेतागिरी में क्यों आ गए।

    #WATCH पटना (बिहार): जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "कल वे(तेजस्वी यादव) महुआ गए थे और वहां का विधायक महुआ के लोगों पर लाठीचार्ज कराया। सामाजिक न्याय की बात करते हैं और गरीब जनता को पिटवा रहे हैं... राघोपुर में… pic.twitter.com/GidmLx61vt

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025

  • 03 Nov 2025 12:26 PM (IST)

    03 Nov 2025 12:26 PM (IST)

    दरभंगा के चुनावी सभा में विपक्ष पर बरसे CM योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने गांधी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा। आज, INDI गठबंधन के अपने तीन और बंदर आ गए हैं। पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच नहीं बोल सकता... टप्पू सही को देख नहीं सकता और अप्पू सच नहीं सुन सकता... ये तीन बंदर परिवार के माफिया को बहला-फुसलाकर और उन्हें अपना चेला बनाकर बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

    #WATCH | दरभंगा, बिहार | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपने गांधी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा... आज, INDI गठबंधन के अपने तीन और बंदर आ गए हैं: पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच नहीं बोल सकता... टप्पू सही को देख नहीं सकता और अप्पू सच नहीं सुन सकता... ये… pic.twitter.com/kTBSAWXuDg

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025

  • 03 Nov 2025 12:24 PM (IST)

    03 Nov 2025 12:24 PM (IST)

    लालू के परिवार को टिन का चश्मा हटाना चाहिए- सम्राट चौधरी

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू के परिवार को टिन का चश्मा हटाना चाहिए। बिहार में 13 इथेनॉल फैक्ट्री लगे। देश में सबसे ज्यादा बॉटलिंग प्लांट की व्यवस्था बिहार में है। लेकिन लालू यादव जिस तरह टॉर्चर करके कांग्रेस से बेटे को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कराए। बेटा मुख्यमंत्री की शपथ का दिन घोषित कर रहा है। जनता तक करेगी। जनता को तय करने दीजिए। जनता मालिक है। लोकतंत्र में राजतंत्र नहीं चलता। अब राहुल गांधी को भी कभी जलेबी छानना पड़ता है, कभी मछली पकड़ना पड़ता है।

     

  • 03 Nov 2025 11:20 AM (IST)

    03 Nov 2025 11:20 AM (IST)

    हसीन सपने देख रहे हैं तेजस्वी यादव- चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "क्या कोई मौजूदा प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बात कह सकता है? हर कोई जानता है कि हमारे प्रधानमंत्री में निर्णय लेने की क्षमता है और ऐसी बातें कांग्रेस और महागठबंधन के लोगों को तो नहीं ही करनी चाहिए, जहां पर सारे फैसले एक ही जगह से लिए जाते हैं चाहें कोई किसी भी पद पर हो..."

    #WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "क्या कोई मौजूदा प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बात कह सकता है? हर कोई जानता है कि हमारे प्रधानमंत्री में निर्णय लेने की क्षमता है और ऐसी बातें कांग्रेस… pic.twitter.com/WVgi2ualW3

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025

  • 03 Nov 2025 10:41 AM (IST)

    03 Nov 2025 10:41 AM (IST)

    तेलंगना के रंगारेड्डी बस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत

    तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर गेट के पास TGSRTC बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। वीडियो घटनास्थल से है।

    #WATCH | रंगारेड्डी, तेलंगाना | रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर गेट के पास TGSRTC बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

    वीडियो घटनास्थल से है। pic.twitter.com/mOnLBMGlJR

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025

  • 03 Nov 2025 09:58 AM (IST)

    03 Nov 2025 09:58 AM (IST)

    तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का सपना देख रहे हैं- नित्यानंद राय

    केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि वे 18 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने का सपना देख रहे हैं लेकिन वो 18 नवंबर उनके लिए कभी आएगा ही नहीं क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 6 नवंबर और 11 नवंबर को बिहार की जनता उनका सूपड़ा साफ कर देगी।

    #WATCH | हाजीपुर, बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "वे 18 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने का सपना देख रहे हैं लेकिन वो 18 नवंबर उनके लिए कभी आएगा ही नहीं क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव… pic.twitter.com/5dj7vgjyZv

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025

  • 03 Nov 2025 09:57 AM (IST)

    03 Nov 2025 09:57 AM (IST)

    भारत मंडपम में आयोजित ESTIC कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 में शामिल हुए। ESTIC 2025, 3 से 5 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग और सरकार के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, नवप्रवर्तक और नीति निर्माता भी शामिल होंगे।

    #WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 में शामिल हुए।

    ESTIC 2025, 3 से 5 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग और सरकार के 3,000 से अधिक… pic.twitter.com/UTlZOx18lG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025

  • 03 Nov 2025 09:35 AM (IST)

    03 Nov 2025 09:35 AM (IST)

    तेलंगाना के रंगारेड्डी में हुए सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत

    तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ी घटना हुई। जहां, गिट्टी से लदे एक डंपर ने आरटीसी बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस बस सवार 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

  • 03 Nov 2025 07:47 AM (IST)

    03 Nov 2025 07:47 AM (IST)

    दिल्ली के कई हिस्सों में बढ़ा वायु प्रदूषण

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता बिगड़ी। ट्रक से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वीडियो लोधी रोड से है।

    #WATCH दिल्ली: दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता बिगड़ी। ट्रक से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वीडियो लोधी रोड से है। pic.twitter.com/jfgmi7nLf7

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025

  • 03 Nov 2025 07:13 AM (IST)

    03 Nov 2025 07:13 AM (IST)

    बिहार के पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में जनसभा करेंगे अखिलेश यादव

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में तीन चुनावी सभाएं करेंगे। इस दौरान वह महागठबंधन में शामिल राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे।

  • 03 Nov 2025 07:11 AM (IST)

    03 Nov 2025 07:11 AM (IST)

    बिहार के सहरसा और कटिहार में आज जनसभाएं करेंगे PM मोदी

    बिहार विधासनभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को कटिहार और सहरसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह बीजेपी और एनडीए में शामिल दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

  • 03 Nov 2025 07:07 AM (IST)

    03 Nov 2025 07:07 AM (IST)

    ICC महिला विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत

    टीम इंडिया ने ICC महिला विश्व कप में अपनी जीत का जश्न मनाया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की।

    मुंबई: टीम इंडिया ने ICC महिला विश्व कप में अपनी जीत का जश्न मनाया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की।

    फोटो सोर्स: ANI पिक्चर सर्विस pic.twitter.com/lyduOyBdZ2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025

  • 03 Nov 2025 07:05 AM (IST)

    03 Nov 2025 07:05 AM (IST)

    जीरकपुर बॉर्डर पर स्थित बैंक्विट हॉल में लगी भीषण आग

    हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर के पास स्थित जीरकपुर-शिमला रोड पर बने ऑरा गार्डन बैंक्वेट हॉल में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग खाना और डांस छोड़कर भागने लगे।

  • 03 Nov 2025 07:02 AM (IST)

    03 Nov 2025 07:02 AM (IST)

    रविवार को देहरादून पहुंची थीं राष्ट्रपति मुर्मू

    इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह सवा दस बजे हेलिकॉप्टर से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची थीं। जहां राज्यपाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों सहित उनका स्वागत किया था।

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन यानी आज 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगीं। यहां वे उत्तराखंड की प्रगति और 2047 तक देश को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी को लोगों एक साथ चलने का आवाहन कर सकती हैं। सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सीएम और राज्यपाल के भाषण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू होगा। वहीं इस सत्र को लेकर हुई कार्यक्रम की बैठक में दो दिनों का एजेंडा भी तय कर लिया गया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वे और कांग्रेस के सभी MLA राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। देश और दुनिया सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…

 

Aaj ki taaja khabar 3 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2025 | 06:59 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

तेलंगाना में बड़ा हादसा, बस और डंपर की टक्कर में 20 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

2

फलोदी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, पल भर में मची तबाही

3

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज केन व‍िल‍ियमसन ने किया संन्यास का ऐलान

4

आज की ताजा खबर 2 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.