लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
29 Mar 2026 08:22 AM (IST)
दिल्ली में भारतीय एथलीट मैरी कॉम ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 67वें संस्करण में हिस्सा लिया।
#WATCH | दिल्ली: भारतीय एथलीट मैरी कॉम ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 67वें संस्करण में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/Y8nFPpg7Ek
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
29 Mar 2026 08:15 AM (IST)
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दीलिप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, "मुर्शिदाबाद में उन्होंने धमकी दी थी। CAA, वक्फ बिल पारित होने के बाद मुर्शिदाबाद में जो गड़बड़ हुई उसके लिए कौन जिम्मेदार है? ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थी, सत्ता उनके हाथ में थी। क्यों हिंदुओं को मुर्शिदाबाद से मालदा तक पलायन करना पड़ा इसका जवाब ममता बनर्जी को देना पड़ेगा।"
#WATCH | पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दीलिप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, "मुर्शिदाबाद में उन्होंने धमकी दी थी... CAA, वक्फ बिल पारित होने के बाद मुर्शिदाबाद में जो गड़बड़ हुई उसके लिए कौन जिम्मेदार है? ममता बनर्जी मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/YjvBGyEHGF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
29 Mar 2026 07:30 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम से जम्मू मैराथन को हरी झंडी दिखाई। वे अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन और अभिनेत्री गुल पनाग के साथ मैराथन में शामिल हुए।
#WATCH जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू के मौलाना आज़ाद स्टेडियम से जम्मू मैराथन को हरी झंडी दिखाई। वे अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन और अभिनेत्री गुल पनाग के साथ मैराथन में शामिल हुए। pic.twitter.com/qXdnDlgsUg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
29 Mar 2026 07:01 AM (IST)
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस मौके पर असम के लखीमपुर जिले का दौरा करेंगे और एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
29 Mar 2026 06:12 AM (IST)
बिहार के जहानाबाद में 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शरजील इमाम अपने छोटे भाई मुजम्मिल इमाम की शादी में शामिल हुए, जिसके लिए उन्हें 10 दिन की बेल मिली थी।
#WATCH जहानाबाद, बिहार: 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शरजील इमाम अपने छोटे भाई मुजम्मिल इमाम की शादी में शामिल हुए, जिसके लिए उन्हें 10 दिन की बेल मिली थी। (28.03) pic.twitter.com/PDTzYoRqmF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
Breaking News Today Live: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन की नीतियों के विरोध में देशभर में हजारों रैलियां आयोजित की जा रही हैं। इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर नारेबाजी कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, सभी 50 राज्यों में 3,200 से अधिक विरोध कार्यक्रम तय किए गए हैं। वहीं, भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे असम के लखीमपुर जिले का दौरा करेंगे और वहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।