ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
28 Feb 2026 08:22 AM (IST)
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर से अच्छी बातचीत है और वो जल्द ही इस युद्ध में हस्तक्षेप करेगें।
28 Feb 2026 07:10 AM (IST)
गुजरात के मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने कहा, दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी जो चुनौतियां आती हैं, उनको अवसर में बदल देते हैं। कोविड-19 के समय में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग बंद होने से पूरी सप्लाई चैन बाधित हो गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उसे अवसर के रूप में लिया और भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की चुनौती ली। आज 1,34,000 करोड़ रुपए का निवेश सिर्फ गुजरात में आ चुका है। गुजरात में सेमीकंडक्टर की 4 मुख्य फैक्ट्री तैयार होने जा रही हैं। 1-2 मार्च को गुजरात सेमीकॉन 2026 का कार्यक्रम गांधीनगर में होगा और उसमें दुनिया के सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और उससे जुड़ी हुई मशीनरी के उत्पादक, वैज्ञानिक आएंगे और इस क्षेत्र को और कैसे आगे बढ़ाया जाए, उसपर चर्चा भी करेंगे।
#WATCH गांधीनगर: गुजरात के मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने कहा, "दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी जो चुनौतियां आती हैं, उनको अवसर में बदल देते हैं। कोविड-19 के समय में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग बंद होने से पूरी सप्लाई चैन बाधित हो गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उसे अवसर के रूप… pic.twitter.com/R59ISOM6m1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026
28 Feb 2026 06:29 AM (IST)
एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान आईवाईसी के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जमानत प्रदान कर दी है।
#WATCH | Delhi | India Youth Congress National President Uday Bhanu Chib has been granted bail by the Duty Magistrate in the IYC protest at AI Impact Summit case. https://t.co/x8wBorMLgV pic.twitter.com/hpfzQ8EdQl
— ANI (@ANI) February 27, 2026
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। आज दिल्ली हाई कोर्ट स्कूल फीस रेगुलेशन कमेटी पर अपना फैसला सुनाएगा।मार्क कार्नी भारत यात्रा पर हैं। लखनऊ में ब्राह्मणों का प्रबुद्ध समागम आयोजित किया जाएगा। वहीं, एसआईआर के बाद पश्चिम बंगाल में आज नई मतदाता सूची जारी की जाएगी। देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइये…