आज की ताजा खबर 28 जून LIVE: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे
Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम नरेंद्र मोदी सेशेल्स दौरे पर हैं और आज 'मन की बात' को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा, आम आदमी पार्टी और पुरी जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियां भी आज होंगी।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
28 Jun 2026 07:02 AM (IST)
28 Jun 2026 07:02 AM (IST)धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जुलूस निकाला।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने जुलूस निकाला। pic.twitter.com/sZcZrzH5OW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
28 Jun 2026 06:28 AM (IST)
28 Jun 2026 06:28 AM (IST)कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
विदेश मंत्रालय ने प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विदेश मंत्रालय ने प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के ज़रिए कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है। pic.twitter.com/1c93SSVhU1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
28 Jun 2026 06:25 AM (IST)
28 Jun 2026 06:25 AM (IST)आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंच गए हैं। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तेलंगाना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमृतसर में आज सुबह करीब 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने के मुद्दे पर अहम फैसला लिया जा सकता है। ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों के चलते शनिवार रात 10:30 बजे से आज (रविवार) दोपहर करीब 1 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे और अपने विचार साझा करेंगे।
